LIVE

दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली सुधार, 384 पहुंचा राजधानी का एक्यूआई, जानें अन्य शहरों में प्रदूषण का हाल

Varsha KushwahaUpdated Nov 21, 2024, 23:10 IST

दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली सुधार, 384 पहुंचा राजधानी का एक्यूआई, जानें अन्य शहरों में प्रदूषण का हाल
दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली सुधार, 384 पहुंचा राजधानी का एक्यूआई, जानें अन्य शहरों में प्रदूषण का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, 384 बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। रविवार को 500 एक्यूआई पहुंचने पर सोमवार को ग्रैप 4 लागू किया गया। उसके बाद दिल्ली के एक्यूआई में बुधवार से कुछ हद तक सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों की हवा भी खराब से बहुत खराब श्रेणी में बरकरार है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में सांसों का संकट बना हुआ है। जहरीली हुई इन शहरों की हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। प्रदूषण की स्थिति में सुधार न आने तक ग्रैप 4 की पाबंदियां अभी लागू रहेगी। अब पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के दौरान चलने वाली तेज हवाओं से प्रदूषण कम होने के आसार हैं। आइए अब जानते हैं अन्य शहरों में प्रदूषण का हाल -

NOV 21, 2024 23:10 IST

दिल्ली प्रदूषण: कर्मचारियों के लिए कार्यालय के समय में बदलाव की घोषणा

ष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्थिति में आने के बाद केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने कर्मचारियों के काम की अवधि में बदलाव की घोषणा की। हालांकि कई दिनों के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से कम दर्ज किया गया । केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन शाम चार बजे दर्ज किया जाने वाला 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक बृहस्पतिवार को 371 दर्ज किया गया जो बुधवार को 419 दर्ज किया गया था।
NOV 21, 2024 20:58 IST

प्रदूषण के बीच साफ हवा के लिए घर में लगाएं ये पौधे, ताजगी रहेगी भरपूर

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। दिन-प्रतिदिन प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे आंखों में जलन और सांस की समस्या आम हो गई है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप कम से कम अपने घर में ताजगी और शुद्ध हवा बनाए रखें। इसके लिए कुछ पौधों को घर में लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि ये पौधे घर की हवा को शुद्ध करने में मदद कर सकते हैं।
NOV 21, 2024 20:57 IST

बहादुरगढ़ में भी प्रदूषण हुआ घातक, पीडब्ल्यूडी समेत तीन विभागों पर जुर्माना

दिल्ली-एनसीआर इन दिनों प्रदूषण की मार झेल रहा है। पिछले कई सप्ताह से यहां एक्यूआई लगातार 400 के आसपास बना हुआ है। दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी प्रदूषण का स्तर एक बार फिर 400 के पार पहुंच गया है जिससे शहर में हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।
NOV 21, 2024 16:44 IST

दिल्ली वायु प्रदूषण: ई-कॉमर्स वेबसाइट को पटाखों की ऑनलाइन बिक्री बंद करने के निर्देश

दिल्ली पुलिस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट और सोशल मीडिया मंचों को राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली सरकार द्वारा 14 अक्टूबर को जारी किए गए आदेश के तहत राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल एक जनवरी तक सभी तरह के पटाखों के निर्माण, भंडारण और उन्हें फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक बयान में कहा कि 19 नवंबर को ई-कॉमर्स वेबसाइट और सोशल मीडिया मंचों को ई-मेल के माध्यम से निर्देश जारी किए गए।
NOV 21, 2024 15:27 IST

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार

इस बीच आठ दिनों तक भयंकर वायु प्रदूषण के बाद गुरुवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। सुबह 7 बजे, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 379 पर था, जिसने शहर को "बहुत खराब" श्रेणी में रखा।
NOV 21, 2024 15:27 IST

वायु प्रदूषण के कारण हो रहा फेफड़ों का कैंसर

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता के लगातार खराब बने रहने के बीच विशेषज्ञों ने कहा है कि नॉन स्मोकर्स यानि धूम्रपान न करने वालों को फेफड़े का कैंसर वायु प्रदूषण की वजह से हो रहा है।
NOV 21, 2024 14:07 IST

मुंबई का एक्यूआई



महाराष्ट्र की राजधानी और सपनों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध मुंबई की हवा भी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। यहां धुंध की परत छाई हुई है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई का एक्यूआई 121 दर्ज किया गया है।
NOV 21, 2024 14:05 IST

दिल्ली के मुंडका का एक्यूआई 400



राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का औसत एक्यूआई 384 दर्ज किया गया है। लेकिन शहर में कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां का एक्यूआई 400 या उससे अधिक दर्ज किया गया है। दिल्ली के मुंडका में भी एक्यूआई 400 दर्ज किया गया है। तो खतरनाक श्रेणी में है।
NOV 21, 2024 14:03 IST

पटना का एक्यूआई खराब श्रेणी में

बिहार की राजधानी पटना में भी एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पटना का एक्यूआई 280 दर्ज किया गया है। पछुआ हवाओं के कारण इसमें सुधार की संभावना है।
NOV 21, 2024 11:23 IST

जयपुर का एक्यूआई



राजस्थान की राजधानी जयपुर की हवा भी लगातार खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के 11 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, आज जयपुर का एक्यूआई 284 दर्ज किया गया है।
NOV 21, 2024 09:55 IST

दिल्ली का JLN स्टेडियम इलाके का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। पूरा स्टेडियम धुंध की परत में ढका हुआ है।

NOV 21, 2024 09:27 IST

बहादुरगढ़ में एक्यूआई

एनसीआर क्षेत्र में शामिल बाहुदरगढ़ की आबोहवा भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, बहादुरगढ़ का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। यहां का एक्यूआई 423 बना हुआ है।
NOV 21, 2024 08:03 IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में धुंध की परत छाई हुई है। ताजमहल धुंध की चापद में लिपटा हुआ है।

NOV 21, 2024 07:00 IST

आनंद विहार का एक्यूआई



प्रदूषण का हॉटस्पॉट बने दिल्ली के आनंद विहार इलाके की हवा अभी भी खतरनाक श्रेणी में बरकरार है। सीपीसीबी के सुबह 6 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली का एक्यूआई 406 दर्ज किया गया है।
NOV 21, 2024 05:47 IST

लखनऊ का एक्यूआई


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर का एक्यूआई सुबह 5 बजे की रिपोर्ट में 280 दर्ज किया गया है। बुधवार की तुलना में एक्यूआई में 10 अंक की कमी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में इसमें और थोड़ी कमी आने की संभावना है।
NOV 21, 2024 05:47 IST

नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण


दिल्ली से सटे एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद शहर की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद का एक्यूआई 328 दर्ज किया गया है। वहीं नोएडा का एक्यूआई 304 दर्ज किया जा रहा है।


NOV 21, 2024 05:46 IST

कब तक लागू रहेगी ग्रैप 4 की पाबंदियां


18 नवंबर को से राजधानी में ग्रैप की पाबंदियां लागू की गई थी। जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कूलों को बंद किया गया, सरकारी ऑफिस में 50 प्रतिशत लोगों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया। वहीं इलेक्ट्रिक और डीजल वाहनों के अलावा कई कमर्शियल व अन्य वाहनों के चलने पर रोक लगाई। स्थिति में उल्लेखनीय सुधार न होने तक ग्रैप 4 की पाबंदियां लागू रहेंगी।


NOV 21, 2024 05:46 IST

दिल्ली का AQI


बुधवार को शाम 4 बजे की रिपोर्ट में दिल्ली का एक्यूआई 419 दर्ज किया गया था। गुरुवार यानी आज सुबह 5 बजे के अपडेट के अनुसार, दिल्ली दिल्ली का एक्यूआई 384 बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।


NOV 21, 2024 05:46 IST

दिल्ली में प्रदूषण बरकराब

दिल्ली के प्रदूषण कल से कुछ कमी देखी जा रही है। बीते दिनों 500 तक पहुंची राजधानी की एयर क्वालिटी बुधवार को 450 से कम 419 दर्ज की गई है। लेकिन शहर की हवा अभी भी खतरनाक श्रेणी में बरकरार है। बुधवार की तुलना में आज दिल्ली के एक्यूआई में और सुधार होने की आशंका है।