LIVE
Live Aaj Mausam Ka AQI 05 December 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-एनसीआर में ढीले पड़े प्रदूषण के तेवर, कानपुर-पटना में हालात चिंताजनक; जानें अपने शहर का हाल
मौसम में aqi क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 05 December 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा जा रहा है। सीपीसीबी के मुताबिक, अभी दो से तीन दिन हवा थोड़ी साफ रहेगी। दिल्लीवासियों के लिए नवंबर की तुलना में दिसंबर की शुरुआत में सांस लेना आसान रहा है। हालांकि, एनसीआर के अन्य शहरों में प्रदूषण के स्तर में थोड़ा कमी नजर आ रही है। मुंबई-भोपाल में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में जहरीली हवा ने जीना मुहाल कर रखा है। पटना में बुधवार को एक्यूआई लेवल 224 दर्ज किया गया। इसी तरह प्रदूषण से जुड़े ताजा अपडेट के लिए टाइम्स नाउ के साथ जुड़े रहिए।
मौसम में aqi क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 05 December 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा जा रहा है। सीपीसीबी के मुताबिक, अभी दो से तीन दिन हवा थोड़ी साफ रहेगी। दिल्लीवासियों के लिए नवंबर की तुलना में दिसंबर की शुरुआत में सांस लेना आसान रहा है। हालांकि, एनसीआर के अन्य शहरों में प्रदूषण के स्तर में थोड़ा कमी नजर आ रही है। मुंबई-भोपाल में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में जहरीली हवा ने जीना मुहाल कर रखा है। पटना में बुधवार को एक्यूआई लेवल 224 दर्ज किया गया। इसी तरह प्रदूषण से जुड़े ताजा अपडेट के लिए टाइम्स नाउ के साथ जुड़े रहिए।
DEC 05, 2024 15:11 IST
दिल्ली की हवा में हुआ सुधार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। गुरुवार को दिल्ली के आरके पुरम में एक्यूआई का लेवल 194 दर्ज किया गया। आज दिन भर दिल्ली में एक्यूआई का लेवल 200 से कम रहा, जो लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है।
DEC 05, 2024 14:05 IST
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, 200 के नीचे AQI
राष्ट्रीय राजधानी में दो दिनों से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 161 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। यह मंगलवार को 268 यानी ‘खराब’ श्रेणी में था। लेकिन, बुधवार और गुरुवार को AQI में सुधार हुआ है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 211 दर्ज किया गया।
DEC 05, 2024 12:24 IST
DEC 05, 2024 09:20 IST
DEC 05, 2024 08:57 IST
DEC 05, 2024 08:54 IST
DEC 05, 2024 07:32 IST
दिल्ली में लोगों ने 50 दिन बाद स्वच्छ हवा में सांस ली
दिल्ली के लोगों ने बुधवार को 50 दिन बाद स्वच्छ हवा में सांस ली तथा वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई जिससे प्रदूषण से काफी राहत मिली। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 178 दर्ज किया गया जो मंगलवार को 268 दर्ज किया गया था। इससे पहले 15 अक्टूबर को एक्यूआई 198 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया था। हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार अगले दिन एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में चला गया।
DEC 05, 2024 07:32 IST
दिल्ली में प्रदूषण के कारणों में पराली जलाना और वाहनों का धुआं शामिल
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव लीना नंदन ने बुधवार को सांसदों से कहा कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुख्य कारणों में से एक पंजाब और हरियाणा में पराली जलाया जाना है तथा धान के अवशेषों को चारा और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए उपयोग करने की खातिर किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी स्थायी संसदीय समिति के समक्ष लीना नंदन ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने वायु और जल प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सांसदों से सुझाव भी लिए।
DEC 05, 2024 05:54 IST
जयपुर में प्रदूषण से राहत
राजस्थान के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। हालांकि, चिंताजनक स्थिति नहीं है। इधर, राजधानी जयपुर में एक्यूआई 112 दर्ज किया गया है। वर्तमान में, Jaipur दुनिया में उच्चतम AQI स्तर वाले शहरों में 653rd स्थान पर है।
DEC 05, 2024 05:52 IST
पटना में एक्यूआई 200 के करीब
बिहार के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। गुरुवार की सुबह पटना का एक्यूआई 200 के करीब है। वर्तमान में, Patna दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 59th स्थान पर है।
DEC 05, 2024 05:51 IST
Mumbai का AQI कितना
आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार की सुबह एक्यूआई लेवल 119 है। वर्तमान में Mumbai दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 153rd स्थान पर है।
DEC 05, 2024 05:49 IST
दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद
मौसम विभाग ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
DEC 05, 2024 05:48 IST
दिल्ली की हवा थोड़ा सुधार
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में इस सप्ताह लगातार सुधार देखा गया है और सोमवार को यहां एक्यूआई 273 था जबकि रविवार को यह 285 दर्ज किया गया था। शहर के 39 निगरानी केन्द्रों में से 15 ने बुधवार को वायु गुणवत्ता को ‘मध्यम’ श्रेणी में और शेष ने इसे ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया।
DEC 05, 2024 05:48 IST
कितना प्रदूषण संतोषजनक कितना खराब
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
DEC 05, 2024 05:48 IST
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, ‘मध्यम' श्रेणी के करीब पहुंची
दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। राजधानी में मंगलवार को एक्यूआई 268 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे एक्यूआई 211 दर्ज किया गया।
