LIVE

बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली-गाजियाबाद की हवा, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई; जानें अन्य शहरों में प्रदूषण की स्थिति

Varsha KushwahaUpdated Nov 3, 2024, 17:19 IST

बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली-गाजियाबाद की हवा, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई; जानें अन्य शहरों में प्रदूषण की स्थिति
बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली-गाजियाबाद की हवा, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई; जानें अन्य शहरों में प्रदूषण की स्थिति

दिवाली के बाद से राजधानी दिल्ली की हवा और खराब होने लगी है। बीते दिनों एक्यूआई में हुए मामूली सुधार के बाद फिर प्रदूषण बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आज रविवार को राजधानी का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 361 दर्ज किया गया है। शनिवार की तुलना में ये 45 अंक अधिक है। समय-समय पर प्रदूषण का हॉटस्पॉट बने इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अधिक प्रदूषण वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी करके कारकों के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है, ताकि उसे कम करने के उपाय खोजे जा सकें। दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों में भी वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। आइए अब आपको बताएं किस शहर की आबोहवा है खराब श्रेणी में -

NOV 03, 2024 16:30 IST

दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई गंभीर स्तर पर

दिल्ली में आज शाम 4 बजे एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। जिसे बहुत खराब की श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका सेक्टर 8, जहांगीरपुरी, मुंडका, नजफगढ़, नेहरू नगर, एनएसआईटी द्वारका, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, रोहिणी, विवेक विहार और वजीरपुर का एक्यूआई 400 से पार दर्ज किया गया, जोकि गंभीर की श्रेणी में माना जाता है।
NOV 03, 2024 15:23 IST

अमृतसर में 200 पार एक्यूआई

आज दोपहर में 3 बजे अमृतसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा। यहां का एक्यूआई 266 दर्ज किया गया।
NOV 03, 2024 13:52 IST

आगरा में आज ताजमहल धुंध की चादर में लिपटा दिखा

NOV 03, 2024 12:30 IST

दिल्ली का एक्यूआई बढ़कर 379 पहुंचा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा समय-समय पर कुछ प्रमुख शहरों का एक्यूआई चेक किया जा रहा है। इन शहरों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शाामिल है। 12 बजे के अपडेट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई सुबह 6 बजे की तुलना में बढ़तकर 379 हो गया है।
NOV 03, 2024 09:51 IST

लखनऊ की हवा खराब श्रेणी में

यूपी का राजधानी लखनऊ में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। शहर की आबोहवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा अपडेट के अनुसार, लखनऊ का एक्यूआई 243 दर्ज किया गया है।
NOV 03, 2024 08:38 IST

दिल्ली यमुना में झाग की परत

NOV 03, 2024 08:28 IST

मुंबई की आबोहवा खराब

NOV 03, 2024 08:17 IST

अयोध्या में सुबह-सुबह छाया कोहरा

NOV 03, 2024 06:33 IST

गुरुग्राम-फरीदाबाद का एक्यूआई



दिल्ली से सटे और एनसीआर का क्षेत्र के हिस्से गुरुग्राम और फरीदाबाद की आबोहवा भी बिगड़ने लगी है। गुरुग्राम की हवा खराब श्रेणी में 209 दर्ज की गई है, तो वहीं फरीदाबाद की हवा मध्यम श्रेणी में 166 दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में इन शहरों में भी स्थिति के और खराब होने की आशंका है।
NOV 03, 2024 06:33 IST

बहुत खराब श्रेणी में गाजियाबाद की हवा



दिल्ली से सटे गाजियाबाद की हवा दिवाली के बाद से ही 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की जा रही है। यहां का एक्यूआई 330 दर्ज किया गया है। शहर की हवा में सांस लेना मुश्किल होने लगा है।


NOV 03, 2024 06:33 IST

लुधियाना का एक्यूआई



पंजाब में स्थित लुधियाना शहर में भी प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली के जैसे यहां की हवा भी जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का एक्यूआई शनिवार को 339 दर्ज किया गया।


NOV 03, 2024 06:33 IST

दिल्ली का AQI



केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 3 नवंबर 2024 के सुबह 6 बजे के अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली का एक्यूआई 361 दर्ज किया गया है। ये शनिवार की तुलना में 45 अंक अधिक दर्ज किया गया है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया था।

NOV 03, 2024 06:33 IST

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण



सर्दियों की अभी पूरी तरह से शुरुआत भी नहीं हुई है, लेकिन दिल्ली का प्रदूषण है कि बढ़ता ही जा रहा है। दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। शहर का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिल रहा है।