LIVE

Aaj Mausam Ka AQI 02 December 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिसंबर की शुरुआत के साथ Delhi-NCR की हवा में सुधार, 300 से नीचे पहुंचा एक्यूआई

Varsha KushwahaUpdated Dec 2, 2024, 18:57 IST

 Aaj Mausam Ka AQI 02 December 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिसंबर की शुरुआत के साथ Delhi-NCR की हवा में सुधार, 300 से नीचे पहुंचा एक्यूआई
Aaj Mausam Ka AQI 02 December 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिसंबर की शुरुआत के साथ Delhi-NCR की हवा में सुधार, 300 से नीचे पहुंचा एक्यूआई

मौसम में AQI क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 02 Dec 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में सुधार देखा जा रहा है। पूरे नवंबर के दौरान शहर का एक्यूआई बहुत खराब से खतरनाक श्रेणी में रही। लेकिन दिसंबर की शुरुआत में एक्यूआई में तेजी से गिरावट देखी गई। 300-350 के पार दर्ज किया जा रहा है राजधानी का एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आज सुबह 5 बजे के अपडेट के अनुसार, 285 दर्ज किया गया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में शहर की हवा में और सुधार होगा। दिल्ली तो दिल्ली एनसीआर क्षेत्रों की हवा में भी सुधार देखा जा रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के एक्यूआई में कमी देखी गई है। आइए अब आपको अन्य शहरों में प्रदूषण की स्थिति के बारे में बताएं -

DEC 02, 2024 17:38 IST

नोएडा का एक्यूआई खराब श्रेणी में

नोएडा में AQI खराब श्रेणी में पहुंच गया है। आज सोमवार को दोपहर के समय नोएडा का एक्यूआई 155 के करीब दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही जिन लोगों को अस्थमा, फेफड़े या हार्ट संबंधित परेशानी है, उन्हें ज्यादा पेशानी झेलनी पड़ सकती है।
DEC 02, 2024 15:45 IST

दिल्ली के AQI में मामूली सुधार

दिल्ली की हवा में लगातार दूसरे दिन थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि, सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 273 के साथ अभी भी 'खराब' श्रेणी में ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 285 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में सुधार है।
DEC 02, 2024 14:25 IST

फरीदाबाद का एक्यूआई

दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले की हवा में दिसंबर की शुरुआत के साथ सुधार देखा जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 2 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, शहर का एक्यूआई 154 दर्ज किया गया है।
DEC 02, 2024 12:33 IST

आनंद विहार का एक्यूआई

दिल्ली के आनंद विहार इलाके की हवा में भी काफी सुधार देखा गया है। शहर का एक्यूआई 296 दर्ज किया गाय है, जो लंबे समय बाद 300 के नीचे है। आने वाले दिनों में शहर की हवा में और सुधार होने की संभावना है।
DEC 02, 2024 10:56 IST

लोनी गाजियाबाद में एक्यूआई

गाजियाबाद के लोनी इलाके की हवा में सुधार देखा जा रहा है। बीते दिनों शहर का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया जा रहा था। लेकिन आज शहर का एक्यूआई 219 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसमें सुधार होने की संभावना है।
DEC 02, 2024 09:08 IST

दिल्ली की एयर क्वालिटी अभी भी खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। दिल्ली एम्स के आसपास के इलाकों में धुंध की परत छाई हुई है।

DEC 02, 2024 08:21 IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई सुबह-सुबह धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आई।

DEC 02, 2024 06:40 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी में हवा में सुधार



उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदूषण बढ़ रहा है। सुबह के समय कोहरे और धुंध की परत देखी जा रही है। ऐसा ही हाल बीते दिनों राजधानी लखनऊ का भी था, लेकिन अब शहर की हवा में सुधार देखा जा रहा है। खराब श्रेणी से शहर की एयर क्वालिटी 200 से कम मध्यम श्रेणी में 199 दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने के साथ कई जिलों और शहरों के प्रदूषण के स्तर में कमी देखी जा रही है।
DEC 02, 2024 06:40 IST

पटना के एक्यूआई 200 के कम



बिहार की राजधानी पटना की आबोहवा में सुधार होने लगा है। बीते दिनों शहर का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया था। लेकिन आज शहर का एक्यूआई 200 के नीचे दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पटना का AQI 198 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसमें और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।


DEC 02, 2024 06:40 IST

नोएडा का एक्यूआई



दिल्ली से सटे नोएडा की हवा में भी सुधार होने लगा है। 300 के पार गया शहर का एक्यूआई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार आज 200 दर्ज किया गया है। प्रदूषण के गिरते स्तर को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही शहर का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया जाएगा।


DEC 02, 2024 06:39 IST

दिल्ली में एक्यूआई



बीते दिनों खतरनाक श्रेणी में पहुंचा दिल्ली का एक्यूआई अब पहले से बेहतर हो गया है। हालांकि अभी भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली का एक्यूआई 450 के पार दर्ज किया गया था। लेकिन आज सुबह 5 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, आज शहर का एक्यूआई 285 दर्ज किया जा रहा है।


DEC 02, 2024 06:39 IST

दिल्ली का हवा में सुधार



दिवाली के बाद से पूरे नवंबर में दिल्ली का हवा जहरीली बनी रही। शहर की प्रदूषित हवा में लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। नवंबर में देखते ही देखते शहर की हवा बहुत खराब से खतरनाक श्रेणी में 500 के पार भी दर्ज की गई। लेकिन दिसंबर के पहले ही दिन ही राजधानी का एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया है। दिवाली के बाद ये पहली बार है कि एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया है।