Kushinagar News: कुशीनगर में 50 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Kushinagar News: कुशीनगर में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

Kushinagar Police Encounter: कुशीनगर में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आशु यादव के बीच मुठभेड़ हो गई। तरयासुजान क्षेत्र में उसने इलाज के लिए ले जाते समय दरोगा की सरकारी पिस्टल निकालकर भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पिस्टल, मैगजीन, आठ कारतूस और फायरशुदा कारतूस बरामद हुए।

Kushinagar Encounter

कुशीनगर में एनकाउंटर, आरोपी गिरफ्तार

चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर चढ़ाया था ट्रक

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ तरयासुजान थाना क्षेत्र के झड़वा रेलवे अंडरपास के पास हुई। कार्रवाई में तमकुहीराज, तरयासुजान थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम भी शामिल रही। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले चेकिंग के दौरान आशु यादव और उसके साथियों ने पुलिस टीम को कुचलने के इरादे से ट्रक चढ़ाने की कोशिश की थी। इस घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की जांच के दौरान कुल चार अभियुक्तों की पहचान हुई थी, जिनमें से तीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। घटना में शामिल आरोपी आशु यादव फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

End of Feed