Mumbai: मीरा-भायंदर में सुरक्षा गार्डों पर हमला, 'लोन वुल्फ अटैक' का एंगल भी खंगाल रही ATS

मुंबई के मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के नया नगर इलाके में सुरक्षा गार्डों पर हुए चाकू हमले से हड़कंप मच गया। इस हमले में दो गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai News: मुंबई के मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के नया नगर इलाके में सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला होने की घटना से सनसनी फैल गई। इस हमले में दो सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को करीब डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी आगे की जांच महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) को सौंप दी गई है।

Knife Attack on Security Guards in Mumbai (Symbolic Photo)

मुंबई में सिक्योरिटी गार्डों पर चाकू से हमला (सांकेतिक फोटो)

'लोन वुल्फ अटैक' के एंगल से भी जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का जन्म मुंबई के कुर्ला इलाके में हुआ था। वह पिछले कुछ सालों से मीरा रोड में अकेला रहता था। साल 2000 में वह पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था और 2019 में भारत लौटा था। एटीएस को शक है कि आरोपी का ब्रेनवाश किया गया है। जांच एजेंसी इसे 'लोन वुल्फ अटैक' के एंगल से भी तफ्तीश कर रही है। इसके अलावा आरोपी के मानसिक, सामाजिक और आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने नया नगर पुलिस थाने के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

End of Feed