Kaushambi News: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस एनकाउंटर में एक और आरोपी गिरफ्तार

Kaushami News: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में फरार आरोपी मोहम्मद आदिल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kaushambi Factory Blast: कौशांबी के चर्चित पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार आरोपी मोहम्मद आदिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें आदिल के पिता और मुख्य आरोपी नौशाद शामिल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Kaushambi police encounter

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का आरोपी आदिल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई थी। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आदिल बाइक से कमालपुर बरेठी नहर पुलिया के पास से कही जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंगी की, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। वही बाइक चला रहा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

End of Feed