करीना कपूर ने MP हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, ईसाई समुदाय की भावना आहत करने का है आरोप

Kareena Kapoor: जबलपुर में करीना कपूर की किताब 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल' को लेकर याचिका दाखिल की गई है, जिसमें बाइबल शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए ईसाई समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है।

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने मंगलवार को अपनी किताब को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया है। गौरतलब है कि करीना कपूर की किताब 'करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल" को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका में कहा गया है कि बाइबल शब्द का करीना कपूर ने प्रयोग किया है,जिससे कहीं ना कहीं ईसाई कम्युनिटी की भावनाओं को आहत पहुंची है।

Kareena Kapoor

इस याचिका में 295 और 96 धाराओं के तहत करीना कपूर पर मामला दर्ज करने की भी मांग की गई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने करीना कपूर को नोटिस जारी कर इस मामले को लेकर जवाब मांगा था।

End of Feed