Kanpur News: पटाखे पर कांच का गिलास रखकर जलाया, टूटे टुकड़ों से कटी गर्दन, 10 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Kanpur News: कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव में पटाखे के ऊपर कांच का गिलास रखकर जलाने से पास खड़ा एक 10 साल के बच्चा हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि कांच के टुकड़े से बच्चे की गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Kanpur News: कानपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पटाके के ऊपर कांच का गिलास रखकर उसे जलाने से पास में खड़े 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पटाखा फटने से कांच का गिलास टूटा और कांच के एक टुकड़े से बच्चे की गर्दन कट गई। गर्दन कटने से 10 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। ये पूरा हादसा देख अन्य बच्चे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लिया गया। पूछताछ करने पर जिस युवक ने सुतली बम रखा था, उसने मामले की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये घटना कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव की है।

police

पटाखे पर कांच का गिलास रखकर जलाया, टूटे टुकड़ों से कटी गर्दन

End of Feed