Trains Delayed Due To Fog: भीषण कोहरे में थमी ट्रेनों की चाल, वंदे भारत इतने घंटे लेट, जानें क्या है ट्रेनों का शेड्यूल

Trains Delayed Due To Fog: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ गई है। सुबह स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनें शाम को पहुंच रही हैं और शाम को पहुंचने वाली अगली सुबह।

कानपुर: इन दिनों कड़ाके की ठड़ का कहर जारी है। शीतलहर के बीच ठिठुरन के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कोहरे का सितम भी जारी है। लिहाजा, ट्रेनें, हवाई जहाज और सड़कों पर बसों इत्यादि की चाल धीमी पड़ गई है। खासकर, लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों का हाल बेहाल है। कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी के कारण कई मुख्य ट्रेनें और वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं।

Trains delayed Due to Fog

कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस लेट

दरअसल, इन दिनों उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कानपुर-दिल्ली समेत कई शहरों में पहाड़ों जैसी ठिठुरन ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस ठंड के बीच कोहरे का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित है। ट्रेनों का हाल ऐसा है कि यात्री परेशान हैं। खासकर, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को वाराणसी से शाम को सेंट्रल पहुंचने वाली ट्रेन आधी रात के बाद आ सकी। इसी तरह नई दिल्ली से सुबह आने वाली ट्रेन दोपहर बाद आई।

End of Feed