बॉयफ्रेंड संग रहने का था प्लान, संपत्ति के लिए पति की 15वें दिन करा दी हत्या; औरेया हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

Auraiya Murder Case: औरेया में शादी के 15वें दिन पति की हत्या कराने वाले मामले में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी प्रगति ने अपने पति दिलीप सिंह की संपत्ति की लालच में उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। वह दिलीप की संपत्ति पर कब्जा कर अपने प्रेमी अनुराग के साथ रहना चाहती थी। जिस कारण उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की सुपारी देकर उसका कत्ल करा दिया।

Auraiya Murder Case: औरेया हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शादी के 15वें दिन पति दिलीप की हत्या कराने वाली प्रगति ने संपत्ति की लालच में इस घटना को अंजाम दिया। दिलीप से प्रगति ने अपनी मर्जी से लव मैरिज की थी। प्रगति और दिलीप तीन साल से एक-दूसरे के साथ थे। वह दिलीप की संपत्ति पर कब्जा कर अपने प्रेमी अनुराग के साथ रहना चाहती थी। इस कारण उसने शादी से पहले ही हत्या की तैयारी कर ली थी। शादी के बाद प्रगति ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया और कांट्रेक्ट किलर से पति की हत्या करा दी।

Auraiya murder

फाइल फोटो

प्रगति की बहन का देवर था दिलीप

मैनपुरी जिले के भोगांव का निवासी दिलीप सिंह हाइड्रा चालक कारोबारी था। वह प्रगति की बड़ी बहन पारुल का देवर था। दिलीप का एक घर औरेया के दिबियापुर में भी है। जहां पर वह अपने भाई अक्षय और संदीप के साथ रहा करता था। दिलीप के बड़े भाई अक्षय ने बताया कि परिवार के लोग भाई और प्रगति के रिश्ते से सहमत नहीं थे। लेकिन दोनों की जिद के कारण उनकी शादी करा दी गई। 5 मार्च को प्रगति और दिलीप की शादी हुई। जिसके बाद वह चौथी पर 10 मार्च को मायके आई और प्रेमी अनुराग से होटल में मिली।

End of Feed