Kanpur News: कानपुर का गर्व है ये कंपनी, वंदे भारत ट्रेन परियोजना में अहम योगदान, जानें क्या है शहर से रेल का नाता

Kanpur News: देश में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों का सीधा नाता कानपुर से है। कानपुर की धरती पर ही ट्रेन के असेंबल्ड बोगी फ्रेम बनाए जाते हैं। वंदे भारत ट्रेन के साथ राजधानी और शताब्दी ट्रेनों के बोगी फ्रेम भी कानपुर की इसी कंपनी द्वारा बनाए गए हैं।

Kanpur News: भारत में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से रेलवे की तस्वीर बदलने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार हो रहा है। देश के कई प्रमुख शहरों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से जोड़ा जा चुका है। साथ ही कई और वंदे भारत ट्रेन और चलाने की तैयारी की जा रही है। वंदे भारत चेयर कार प्रोटोटाइप के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रोटोटाइप का अनावरण किया गया था।

Vande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन

इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए अब, वंदे भारत ट्रेन मेट्रो प्रोटोटाइप का अनावरण होना है। लेकिन क्या आप जानते है कि देश में चलने वाली सभी वंदे भारत ट्रेनों का कानपुर से एक गहरा नाता है। न केवल गहरा नाता बल्कि ये कानपुर के लिए गर्व का विषय भी है। अब आप सोच रहे होंगे, कि देश के अन्य जिलों और राज्यों में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के लिए गर्व की बात कैसे हैं? तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताएं -

End of Feed