कानपुर : कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसीपी रैंक के अधिकारी मोहसिन खान पर कानपुर आईआईटी में पढ़ने वाली एक पीएचडी की छात्रा ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला तूल पकड़ने कानपुर पुलिस प्रदेश की बदनाम हुई थी। केस दर्ज करने के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सख्त कदम उठाते हुए एसीपी मोहसिन को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई इसलिये की गई है ताकि जांच प्रभावित न हो सके।
आईआईटी छात्रा से रेप
यौन शोषण के आरोप
कानपुर में पूर्व में नियुक्त रहे एसीपी मोहसिन खान जिन पर IIT कानपुर की एक छात्रा के द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाये गये थे। इस सम्बन्ध में थाना कल्यानपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा भेजी गयी थी। जिस पर 12 मार्च को शासन की ओर से पुलिस उपाधीक्षक मोहसिन खान को निलंबित कर दिया गया है।
एबीपी के मुताबिक, कलक्टर गंज में तैनात एसीपी मोहसिन खान नौकरी के साथ आईआईटी में पढ़ाई भी कर रहे थे। इसी दौरान और आईआईटी छात्रा के संपर्क आए। छात्रा ने मोहसिन खान पर अपने साथ यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़ित छात्रा का आरोप था कि एसीपी ने उसका शारीरिक शोषण किया है। आईआईटी जैसे संस्थान की छात्रा का आरोप देख उच्च अधिकारियों ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज की थी।
