कानपुर को जाम से मिलेगी राहत! अनवरगंज-मंधना रेलखंड पर बनेगा एलिवेटेड ट्रैक, 730 दिन के ब्लॉक की तैयारी,

कानपुर के अनवरगंज-मंधना रेलखंड पर जल्द ही 1,115 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड से 730 दिनों का ब्लॉक मांगा गया है, जिससे आने वाले महीनों में इस रूट पर ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

Kanpur Elevated Railway Track Project: कानपुर में अनवरगंज-मंधना रेलवे लाइन पर जल्द ही एलिवेटेड ट्रैक निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते लगभग दो महीने बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकता है। रेलवे अधिकारियों ने परियोजना के निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड से 730 दिनों के ब्लॉक की मांग की है और इस संबंध में आवश्यक पत्राचार भी किया जा चुका है।

Kanpur Elevated Railway Track Project

कानपुरवालों के लिए खुशखबरी! (फोटो: AI)

ब्लॉक की स्वीकृति मिलने से पहले ही निर्माण एजेंसी ने मौजूदा रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल 1,115 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसमें से लगभग आधी राशि केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा रेलवे विभाग को जारी की जा चुकी है। एलिवेटेड ट्रैक निर्माण का जिम्मा राजस्थान की कंपनी रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (आरआईपीएल) को सौंपा गया है। कंपनी को हाल ही में कार्यादेश मिलने के बाद उसने जमीन और रेलवे क्षेत्र के विस्तृत सर्वे का काम तेज कर दिया है, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके।

End of Feed