Kal Ka Mausam : वीकेंड पर सावधान! आंधी-तूफान संग पानी बरसेगा मूसलाधार: IMD ने किया सावधान

kal ka mausam (17 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, पहाड़ों पर बर्फबारी और पानी बरसने से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी से ठंडक महसूस हो रही है। उधर, दक्षिण में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : देश के कई हिस्सों पर मौसमी गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान जारी है। मौसम विभाग के बताया कि दक्षिण भारत के राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से तमिलनाडु में सबसे अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, पश्चिमी घाट के सभी स्थानों केरल, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रह सकता है। पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश दर्ज की जाएगी। स्काईमेट ने उत्तर भारत में मौसम के करवट लेने के संकेत दिए हैं। अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की हवाओं के बीच बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। उधर, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिन मेघ बरस सकते हैं और ऊंचाई वाले भागों पर ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की जा रही है।

kal ka mausam

कल मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर का मौसम ने अचानक बदल हुआ है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार,16 अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार थे, लेकिन उतनी बारिश नहीं हुई। इस मौसमी बदलाव के कारण वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। फिलहाल, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed