LIVE

यूपी-दिल्ली-एनसीआर में बारिश-ओलावृष्टि ने दी तगड़ी चोट, शीतलहर-कोहरे ने बढ़ाई सिरदर्दी; IMD का बड़ा अलर्ट

Pushpendra YadavUpdated Dec 30, 2024, 17:31 IST

कश्मीर में सीजन के सबसे भारी हिमपात के एक दिन बाद रविवार से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है और यातायात के लिए कई सड़कें साफ की जा चुकी हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा व कुफरी में सबसे अधिक बर्फ गिरी। नारकंडा, केलांग और राज्य के ऊंचाई वाले अन्य स्थानों में भी रविवार सुबह हिमपात हुआ। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई जबकि कई स्थानों पर घना या बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी। देशभर के मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरें टाइम्स नाउ नवभारत में उपलब्ध हैं।

यूपी-दिल्ली-एनसीआर में बारिश-ओलावृष्टि ने दी तगड़ी चोट, शीतलहर-कोहरे ने बढ़ाई सिरदर्दी; IMD का बड़ा अलर्ट
यूपी-दिल्ली-एनसीआर में बारिश-ओलावृष्टि ने दी तगड़ी चोट, शीतलहर-कोहरे ने बढ़ाई सिरदर्दी; IMD का बड़ा अलर्ट

कश्मीर में सीजन के सबसे भारी हिमपात के एक दिन बाद रविवार से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है और यातायात के लिए कई सड़कें साफ की जा चुकी हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा व कुफरी में सबसे अधिक बर्फ गिरी। नारकंडा, केलांग और राज्य के ऊंचाई वाले अन्य स्थानों में भी रविवार सुबह हिमपात हुआ। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई जबकि कई स्थानों पर घना या बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी। देशभर के मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरें टाइम्स नाउ नवभारत में उपलब्ध हैं।

DEC 30, 2024 17:24 IST

आज कैसा रहा राजस्थान का मौसम?

राजस्थान के माउंट आबू ने सोमवार को फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली है। पोलो ग्राउंड पर फिर बर्फबारी हुई और पर्यटकों को कश्मीर जैसा अनुभव हो रहा है। राजस्थान के इस एकमात्र हिल स्टेशन में पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट आई है। रविवार को माउंट आबू का तापमान जमाव बिंदु से चार डिग्री नीचे -4 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को इसमें एक डिग्री का सुधार जरूर हुआ। लेकिन, फिर भी माउंट आबू बर्फ से ढका हुआ है।
DEC 30, 2024 16:08 IST

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम ?

उत्तराखंड के कई जगहों पर दो दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही थी। लेकिन, आज 30 दिसंबर को राज्य में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाओं से शीतलहर का कहर बढ़ सकता है। वहीं कुछ इलाकों में जैसे कि उत्तरकाशी और चमोली में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
DEC 30, 2024 15:00 IST

कैसा रहेगा बिहार का मौसम ?

बिहार में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के बदलते ही बिहार में फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक राजधानी पटना समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम में यह बदलाव दक्षिण पश्चिमी भागों में पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ेगी।
DEC 30, 2024 13:38 IST

धौलाधार पर्वत पर बर्फबारी, धर्मशाला शीतलहर की चपेट में

DEC 30, 2024 11:15 IST

कानपुर में शीतलहर का प्रकोप

कानपुर में शीतलहर की वजह से कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। गलन भरी हवाओं ने लोगों को घरों पर दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है।
DEC 30, 2024 09:47 IST

प्रयागराज में कोहरे की मार

DEC 30, 2024 07:59 IST

मुंबई में हवा में धुंध की परत छाई

DEC 30, 2024 07:09 IST

मुंबई में कितना तापमान

मुंबई में दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
DEC 30, 2024 07:09 IST

दक्षिण भारत में मौसम सामान्य

दक्षिण के राज्यों में तापमान सामन्य है। तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। कमोबेश यही अन्य दक्षिणी राज्यों का है।
DEC 30, 2024 05:40 IST

दिल्ली के रैन बसेरों में रातें बिता रहे लोग

DEC 30, 2024 05:27 IST

पंजाब में इतना तापमान


पंजाब में अमृतसर में दिन का तापमान 16.7 डिग्री और लुधियाना में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है।
DEC 30, 2024 05:27 IST

हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड


अंबाला में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 13.6 डिग्री, करनाल में 13 डिग्री, रोहतक में 12.2 डिग्री, सिरसा में 13.4 डिग्री और गुरुग्राम में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
DEC 30, 2024 05:27 IST

राजस्थान में घना कोहरा


राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई जबकि कई स्थानों पर घना या बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी। राजस्थान में, कोटा में सुबह 8:30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया।
DEC 30, 2024 05:26 IST

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी


हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा व कुफरी में सबसे अधिक बर्फ गिरी। नारकंडा, केलांग और राज्य के ऊंचाई वाले अन्य स्थानों में भी रविवार सुबह हिमपात हुआ।
DEC 30, 2024 05:26 IST

कश्मीर में सामान्य हो रहा जनजीवन


कश्मीर में सीजन के सबसे भारी हिमपात के एक दिन बाद रविवार से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है और यातायात के लिए कई सड़कें साफ की जा चुकी हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा व कुफरी में सबसे अधिक बर्फ गिरी। नारकंडा, केलांग और राज्य के ऊंचाई वाले अन्य स्थानों में भी रविवार सुबह हिमपात हुआ।
DEC 30, 2024 05:26 IST

कश्मीर में भारी हिमपात के बाद स्थिति सामान्य


कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी हिमपात के बाद अब धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है। जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा सेवाओं को बहाल करने के लिए कर्मियों और मशीनरी को तैनात किए जाने से विमानों की आवाजाही रविवार को पुन: शुरू हो गई और कई सड़कों पर यातायात भी बहाल हो गया। हाल के दिनों में सबसे ज्यादा हिमपात शुक्रवार शाम से शुरु हुआ और शनिवार तक जारी रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सेवाओं को बहाल करने की प्रक्रिया में शामिल विभिन्न विभागों के प्रयासों की रविवार को सराहना की। उन्होंने समस्याओं को कम करने के लिए की गई त्वरित कार्रवाई का भी उल्लेख किया
DEC 30, 2024 05:25 IST

दिल्ली में प्रदूषण


दिल्ली में रविवार को शाम चार बजे 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जबकि राजधानी में शनिवार को एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया था। दिल्ली के 28 निगरानी स्टेशन में से आनंद विहार, सिरीफोर्ट और विवेक विहार में एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। समीर ऐप के अनुसार, शेष स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ और ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रहा।
DEC 30, 2024 05:25 IST

दिल्ली में आज कोहरे का अलर्ट


दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
DEC 30, 2024 05:25 IST

दिल्ली में ठंड का कहर, तापमान पहुंचा इतना


राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने के औसत तापमान से छह डिग्री अधिक था।