LIVE

Kal Ka Mausam, [30 DEC 2024]: दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा कल मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Dec 29, 2024, 19:12 IST

Kal Ka Mausam, [30 DEC 2024]: दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा कल मौसम का हाल
Kal Ka Mausam, [30 DEC 2024]: दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा कल मौसम का हाल

Kal Ka Mausam, 30 DEC 2024, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों हुई बारिश से शहर में शीतलहर चल रही है। तापमान गिरने और ठंड बढ़ने से लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। दिल्ली के साथ यूपी, बिहार, राजस्थान और अन्य उत्तर भारत के राज्यों की स्थिति भी ऐसी ही बनी हुई है। इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस समय उत्तर भारत के अधिकांश शहर कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और गर्म कपड़ों की लेयर्स पहने हुए हैं। सुबह के समय रास्ते खाली नजर आ रहे हैं। ठंड के कारण लोग घरों से कम से कम बाहर निकल रहे हैं। जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम का हाल -

DEC 29, 2024 18:39 IST

कश्मीर में भारी बर्फबारी

कश्मीर में शुक्रवार शाम मौसम का पहला भारी हिमपात हुआ, जो शनिवार तक जारी रहा। बर्फबारी के कारण विमान संचालन प्रभावित हुआ और साथ ही श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद करना पड़ा तथा ट्रेन सेवाएं भी निलंबित कर दी गईं। अधिकारी के मुताबिक, हालांकि अब राजमार्ग को साफ कर दिया गया है और यात्री वाहनों को चलने की अनुमति दी जा रही है लेकिन वाहन चालकों को लेन में चलने के नियम का पालन करने की सलाह दी गई है।
DEC 29, 2024 17:22 IST

कोलकाता में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान आसमान साफ रहा और सुबह के समय कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक कोलकाता का मौसम साफ रहने वाला है।
DEC 29, 2024 16:18 IST

मुंबई में कल का मौसम कैसा रहेगा?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दौरान आज आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को मुंबई में सुबह के वक्त कोहरा का असर दिखेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा।
DEC 29, 2024 14:25 IST

राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश,

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई और अनेक स्थानों पर घना से अति घना कोहरा रहा। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में कोटा में हल्की बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में जयपुर सहित अनेक शहरों में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई।
DEC 29, 2024 13:26 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है।
DEC 29, 2024 12:05 IST

लद्दाख के कारगिल में ज़ोजिला दर्रे पर बर्फबारी से जमी बर्फ को हटाया जा रहा

DEC 29, 2024 11:11 IST

गुरुग्राम में मौसम का हाल

एनसीआर क्षेत्र के गुरुग्राम शहर में मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यहां सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला है। बीते दिनों हुई बारिश से शहर के तापमान में वृद्धि हुई है। आज गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री रह सकता है।
DEC 29, 2024 10:29 IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा के गंडोह में ताजा बर्फबारी से पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है और इसकी खूबसूरती देखने लायक है।

DEC 29, 2024 08:55 IST

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री

शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से राजधानी दिल्ली के तापमान में वृद्धि देखी गई है। शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। यहां शीतलहर चल रही है। लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले दो से तीन दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
DEC 29, 2024 08:32 IST

कानपुर में शीतलहर का कहर जारी है। यहां ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

DEC 29, 2024 08:09 IST

राजस्थान के 23 जिलों में कोहरे का अलर्ट

राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, अलवर, अजमेर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, नागौर, पाली, सिरोही, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, बारां, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर और करौली में मौसम विभाग ने आज कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
DEC 29, 2024 07:20 IST

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं।

DEC 29, 2024 06:10 IST

राजस्थान में कल का मौसम: जानें कहां रहेगा कोहरा और कहां जारी शीतलहर का अलर्ट



मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर तो वहीं कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, टोंक, नागौर, सीकर, झुंझुनू और अलवर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बूंदी, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, सिरोई, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, कोटा, झालावाड़ और बारां में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
DEC 29, 2024 06:10 IST

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम: यूपी में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट



मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के अधिकांश जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सहारनपुर से लेकर गोरखपुर-कानपुर तक कोहरा छाया रहेगा। यूपी के करीब 48 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। इस दौरान कई शहरों का तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार तक प्रदेश के कई जिलों का तापमान 5 डिग्री से कम होगा और शीतलहर की शुरुआत होगी।


DEC 29, 2024 06:10 IST

नोएडा में कल का मौसम: शहर में छाया रहेगा घना कोहरा



मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। शहर ठंड के साथ कोहरे की भी मार झेल रहा है।


DEC 29, 2024 06:10 IST

गाजियाबाद में कल का मौसम: कोहरे का येलो अलर्ट जारी



लखनऊ मौसम केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद में कल घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है। कोहरे का असर सड़क से लेकर रेल यातायात पर देखने को मिलेगा।


DEC 29, 2024 06:10 IST

दिल्ली में कल का मौसम: आईएमडी ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट


मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी 30 दिसंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर की विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा और सुबह के समय यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रह सकती है।