कल का मौसम 29 March 2025 : चिलचिलाती गर्मी पर बारिश करेगी अटैक! 2 दिन आंधी के साथ ओलावृष्टि के आसार; इन राज्यों में लू का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 29 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी के साथ बीच-बीच में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 29 मार्च को यूपी, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। इस दौरान पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अलग-अलग मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज मौसम थोड़ा सा नर्म है। हवाओं में नमी के कारण गर्मी से थोड़ी राहत है। धूप भी कम असर कर रही है। हल्की धूप-छांव का दौर जारी है। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ अब धीमा पड़ जाएगा। अगले 10 दिन तक इसके एक्टिव नहीं होने के संकेत हैं। इस दौरान तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी होगी और लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। स्काईमेट के मुताबिक, मार्च और अप्रैल में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है। मार्च के अंत तक प्री मानसून दक्षिण में एक्टिव हो सकता है। इसकी वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन, अप्रैल में लू के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाएगा। आईएमडी ने 29 मार्च से 1 अप्रैल तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है।

kal ka mausam 29 march 2025

कल का मौसम

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.8 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री अधिक है। विभाग ने शुक्रवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अगले 10 दिनों तक कोई नया मौसमी सिस्टम आने की उम्मीद नहीं है।

End of Feed