LIVE

Kal Ka Mausam, [29 DEC 2024]: कश्मीर में भारी बारिश से ट्रेन सेवाएं स्थगित, आज दिल्ली-यूपी में बारिश के आसार, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Pooja KumariUpdated Dec 28, 2024, 15:42 IST

Kal Ka Mausam, [29 DEC 2024]: कश्मीर में भारी बारिश से ट्रेन सेवाएं स्थगित, आज दिल्ली-यूपी में बारिश के आसार, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
Kal Ka Mausam, [29 DEC 2024]: कश्मीर में भारी बारिश से ट्रेन सेवाएं स्थगित, आज दिल्ली-यूपी में बारिश के आसार, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam, 28 DEC 2024, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही सुबह के समय कोहरा भी छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने राजस्थान में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में आज भारी बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही शीतलहर भी चल सकती है। देश के अन्य राज्यों में आज और कल मौसम का हाल इस प्रकार रहने वाला है:

DEC 28, 2024 15:42 IST

देहरादून में बादल छाए

पहाड़ी राज्य में देहरादून सहित विभिन्न जिलों में शुक्रवार को बादल छाए रहे, जिससे ठंड बढ़ गई। राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में भी भारी हिमपात और शीत लहर चलने का अनुमान जताया गया है।
DEC 28, 2024 13:29 IST

मध्य प्रदेश में बारिश

पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी घटनाओं के कारण मध्यप्रदेश में रातभर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या तक ठंड फिर से लौटने का अनुमान है और पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। शनिवार सुबह बादल छाए हुए थे।
DEC 28, 2024 12:49 IST

15 सालों में सबसे ज्यादा बारिश, प्रदूषण कम हुआ

दिल्ली में शुक्रवार को दिसंबर महीने में पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। गुरुवार सुबह से शुरू हुई भारी बारिश पूरे दिन जारी रही। बारिश की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन, यह अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 रहा। इस स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) इस प्रकार रहा: आनंद विहार में एएक्यूआई 390, आईजीआई हवाई अड्डे (टी 3) पर 314, आया नगर में 329, लोधी रोड पर 327, आईटीओ पर 360, चांदनी चौक में 300 और पंजाबी बाग में 361 मापा गया। सुबह 7 बजे एएक्यूआई का स्तर ज्यादा था: आनंद विहार में 398, आईजीआई हवाई अड्डे (टर्मिनल3) पर 340, आया नगर में 360, लोधी रोड पर 345, आईटीओ पर 380, चांदनी चौक में 315 और पंजाबी बाग में 386 था।
DEC 28, 2024 11:25 IST

जम्मू-कश्मीर में मुगल रोड पर हिमपात

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड पर भारी हिमपात के बीच फंसे छह लोगों को पुलिस ने बचा लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात शोपियां से सुरनकोट जा रहे दो वाहन छत्ता पानी में हिमपात में फंस गए, जिससे उनमें सवार लोग चुनौतीपूर्ण मौसमी परिस्थितियों में घिर गए। पुलिस ने बताया कि उसकी एक टीम मौके पर पहुंची और त्वरित बचाव अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हिमपात और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें तथा मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी रखें।
DEC 28, 2024 11:23 IST

देहरादून शहर के कुछ हिस्सों में बारिश

DEC 28, 2024 11:18 IST

बनिहाल-बारामुल्ला खंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित

पटरियों पर भारी बर्फ जमा हो जाने के कारण शनिवार को बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। पटरियों से बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि रेल की पटरी पर भारी बर्फ जमा होने और लगातार हिमपात के कारण बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं शनिवार दोपहर एक बजे तक स्थगित रहेंगी।
DEC 28, 2024 11:18 IST

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी से सड़क यातायात और रेलवे सेवाएं प्रभावित हैं। सड़क मार्ग के बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
DEC 28, 2024 11:03 IST

बिहार के 24 जिलों में बारिश के आसार

बिहार में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज गया, नालंदा, शेखपुरा, पटना, भागलपुर, बांका, सारण, गोपालगंज, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भभुआ, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सिवान में बारिश हो सकती है।
DEC 28, 2024 10:08 IST

सोलंग नाला में बर्फबारी के कारण करीब 1000 पर्यटक और अन्य वाहन फंसे

DEC 28, 2024 08:40 IST

मुंबई में एक्यूआई आज भी खराब, आसमान में छाई स्मॉग की परत

DEC 28, 2024 08:38 IST

असम के गुवाहाटी शहर में आज सुबह दिखी घने कोहरे की चादर

DEC 28, 2024 07:50 IST

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

दिल्ली में शुक्रवार के बाद आज भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। शनिवार के बाद राजधानी में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।
DEC 28, 2024 06:09 IST

मथुरा के कई हिस्सों में रात में दर्ज हुई बारिश

DEC 28, 2024 06:08 IST

राजस्थान में बारिश के आसार


राजस्थान में 28 और 29 दिसंबर के दौरान अलग-अलग इलाकों में सुबह और देर रात के समय घने से अति घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है।
DEC 28, 2024 06:08 IST

दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश


दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे दिल्ली यूनिवर्सिटी में 39 मिमी बारिश, पूसा में 35 मिमी, लोदी रोड पर 34.2 मिमी, रिज में 33.4 मिमी, पालम में 31.4 मिमी, सफदरजंग में 30.2 और आयानगर में 18.1 मिमी बारिश हुई।
DEC 28, 2024 06:08 IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा के भद्रवाह में बर्फ से ढका पूरा इलाका

DEC 28, 2024 06:08 IST

हिमाचल-उत्तराखंड में कोल्ड डे का अलर्ट


हिमाचल प्रदेश में भी आज शीत दिवस से भीषण शीत दिवस की स्थिति बने रहने के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड में भी आज शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य में भारी बर्फबारी के साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना है।