LIVE
दिल्ली-यूपी में बारिश ने बढ़ाई ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी से कई सड़के बंद, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी दर्ज की जा रही है। वहीं मैदानी राज्यों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली में मंगलवार को बारिश देखने को मिली है। जिससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं हिमाचल में बर्फबारी के चलते कई सड़के बंद कर दी गई है। कश्मीर में भी चिल्लई कलां का दौर जारी है जिसमें सबसे सख्त ठंड पड़ती है। आइए जानें कि अन्य राज्यों में आज और कल का मौसम कैसा रहेगा?
DEC 25, 2024 16:51 IST
पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की सर्दी जारी
जाब और हरियाणा में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही और फरीदकोट 4.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका था। पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बठिंडा में भी 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रात काफी ठंडी रही।
DEC 25, 2024 16:32 IST
गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस
तापमान में गिरावट से जलापूर्ति वाली पाइप लाइन में पानी जम गया जबकि डल झील समेत कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई। विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 7.4 डिग्री सेल्सियस था। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि यहां एक रात पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
DEC 25, 2024 16:31 IST
कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड के बीच इसके अधिकतर इलाकों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण विभिन्न क्षेत्रों में कई जलाशयों एवं जलापूर्ति लाइन में पानी जम गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया । इससे एक दिन पहले यह आंकड़ा शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
DEC 25, 2024 13:31 IST
कोलकाता में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल?
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को कोलकाता का मौसम सामान्य रहने वाला है। तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे हैं। वहीं, आसामान साफ रहेगा।
DEC 25, 2024 12:24 IST
राजस्थान कल का मौसम: कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 26 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर 27 दिसंबर को होने तथा इसकी वजह से कुछ भागों में बादल गरजने, बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अनुमान है। वहीं 28 दिसंबर को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य में 29 दिसंबर से मौसम शुष्क होगा तथा कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा । इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है।
DEC 25, 2024 11:50 IST
उत्तरकाशी में बर्फबारी से मौसम गुलजार
बीते दिन हुई बर्फबारी से उत्त्तरकाशी जिले के करीब 25 गांवों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। गंगोत्री हाइवे पर सोनगाढ़ के पास बर्फ जम गई थी, जिसे हटाया गया है। वहीं, यमुनोत्री हाइवे पर भी जगह-जगह बर्फ पड़ी है। करीब 25 गावों से जिला मुख्यालय का संपर्क टूट गया है, तो वहींं क्रिसमस व नव वर्ष से पहले हुई बर्फबारी से पर्यटकों की मुराद पूरी हो गई।
DEC 25, 2024 10:31 IST
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल बारिश दस्तक देने वाली है। गुरुवार को कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 27 दिसंबर को इस पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा दिखेगा। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होगी, साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है।
DEC 25, 2024 08:56 IST
DEC 25, 2024 08:56 IST
DEC 25, 2024 07:35 IST
DEC 25, 2024 06:07 IST
दिल्ली-एनसीआर में कल बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हल्की बारिश के बाद मंगलावर शाम को तेज बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आज बारिश की संभावना नहीं है, बल्कि मौसम साफ रहने के आसार हैं। 26 दिसंबर को दिल्ली में फिर से बारिश होने का अनुमान है।
DEC 25, 2024 06:07 IST
DEC 25, 2024 06:06 IST
DEC 25, 2024 06:06 IST
हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर आने वाले कुछ दिनों तक भीषण शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को ताजा बर्फबारी भी देखने को मिली। जिसके चलते 3 नेनशल हाईवे और 350 सड़कों को बंद कर दिया गया है। साथ ही 683 बिजली लाइनें भी ठप पड़ी हुई है। वहीं ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों के दिल खुश कर दिए हैं।
DEC 25, 2024 06:06 IST
इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट है।
