LIVE
हिमाचल में बर्फबारी के बाद 350 सड़कें बंद, Delhi NCR में बारिश से बदला मौसम; जानें कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सोमवार को हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर के साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर रहा है, जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सोमवार को हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर के साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर रहा है, जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
DEC 24, 2024 21:57 IST
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश
दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम को बारिश हुई और दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। शहर की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है। दिल्ली में शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 358 दर्ज किया गया, जो सुबह 398 था। फिर भी यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
DEC 24, 2024 19:45 IST
DEC 24, 2024 19:22 IST
हिमाचल में बर्फबारी के बाद 350 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। देश के अलग-अलग राज्यों से सैलानी भी राज्य का रुख कर रहे हैं, लेकिन बर्फबारी के कारण प्रदेश में यातायात प्रभावित हुआ है। कई रास्ते बंद होने के बाद प्रशासन द्वारा मंगलवार को रास्तों को खोलने का काम शुरू किया गया है।
DEC 24, 2024 17:13 IST
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई इलाकों में बारिश हुई है जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह तक बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गयी। पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक नौ मिलीमीटर बारिश भादरा के हनुमानगढ़ में हुई। इस दौरान राज्य में कहीं कहीं पर कोहरा दर्ज किया गया
DEC 24, 2024 16:33 IST
मुंबई में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मुंबई में 26, 27 और 28 दिसंबर को बिजली कड़कने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि यह मौसम परिवर्तन सामान्य है, लेकिन सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
DEC 24, 2024 15:28 IST
कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी होने के साथ ही घाटी में शीतलहर जारी रही और न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रात के समय पर्यटन स्थल सोनमर्ग और घाटी के ऊंचाई वाले कुछ अन्य इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। तापमान में गिरावट के कारण जलापूर्ति वाली पाइप लाइन में पानी जम गया जबकि कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई।
DEC 24, 2024 14:26 IST
उत्तराखंड में शीतलहर का कहर
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सीजन की दूसरी बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। कई स्थानों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद से राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नीती और माणा घाटी जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात हुआ है, जिसके चलते निचले इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन गई है।
DEC 24, 2024 13:23 IST
आज कैसा रहा कोलकाता का मौसम
कोलकाता में आज सुबह कोहरा/धुंध छाया रहा। इसके साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।
DEC 24, 2024 10:55 IST
मुंबई में कल का मौसम: धुंध के साथ आसमान में दिखेंगे बादल
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को धुंध छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, बुधवार यानी 25 दिसंबर को शहर में बादल छाए रहेंगे और धुंध का प्रभाव दिखेगा।
DEC 24, 2024 09:06 IST
उत्तरकाशी में बर्फबारी से मौसम बदला
क्रिसमस और नव वर्ष के स्वागत में मौसम भी मेहरबान हो गया है। बर्फबारी से हिल स्टेशनों का रूप बदल गया है। जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री सहित हर्षिल, सांकरी, जखोल, मुखवा, धराली, सुक्की, झाला, पुराली में सोमवार दोपहर से बर्फबारी शुरू हुई।
DEC 24, 2024 08:04 IST
दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के साथ अब शीत लहर का खतरा तेज हो गया है। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार और बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया गया की हल्की बूंदाबांदी के साथ बिजली गरजती भी नजर आएगी और अगले 4 दिन शीत लहर का खतरा बढ़ा रहेगा। AQI का आंकड़ा 400 से नीचे 368 है पर अभी भी खतरा सीरियल स्टेज पर बना हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI अब भी 400 के पार है और इसीलिए प्रदूषण कंट्रोल और बचाव के नियमों को पालन करने की हिदायत बरकरार है।
DEC 24, 2024 06:49 IST
उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से शाम तक बूंदाबांदी होती रही और रात को हुई बारिश के साथ ही ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
DEC 24, 2024 06:44 IST
बिहार का मौसम कैसा रहेगा?
बिहार में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 27 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा और राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
DEC 24, 2024 06:35 IST
हिमाचल में कल का मौसमः कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के मौसम विभाग ने बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों के लिए अगले चार दिनों तक ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन इलाकों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में यातायात बाधित हो सकता है। मौसम विभाग ने 24 से 26 दिसंबर तक मंडी में भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
DEC 24, 2024 06:30 IST
राजस्थान में कल का मौसमः कई शहरों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। गंगानगर, चूरू, बीकानेर, अनूपगढ़, तारानगर, पिलानी और झुंझुनू जैसे जिलों में एक से दस मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसका असर उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के साथ-साथ शेखावाटी इलाके में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
DEC 24, 2024 06:28 IST
दिल्ली में कल का मौसमः जानें आईएमडी का ताजा अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। दिनभर आसमान में घने बादलों का डेरा रहा और दिल्लीवालों को धूप का दीदार नहीं हो सका। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 25 दिसंबर को राजधानी के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 24 और 25 दिसंबर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, ठंड में भी इजाफा होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
