Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम का बड़ा उलटफेर, कहीं खिलेगी चटक धूप तो कहीं बरसेंगे बादल, जानें IMD का पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 20 October 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा: अक्टूबर के आखिरी दिनों से पहले मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है और कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। मैदानी इलाकों में जहां दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों और दक्षिण भारत में बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Kal Ka Mausam 20 October 2026: देशभर में मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में जहां मौसम शुष्क रहने और धूप खिलने का अनुमान है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश, आंधी और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी 25 अक्टूबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। वेदर सिस्टम की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:30 बजे तक उसी क्षेत्र में सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके थोड़ा और मजबूत होकर अवदाब में बदलने की संभावना है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम 20 अक्टबूर 2026

मौसम प्रणाली के शुरुआत में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और उसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोमालिया के तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तरी तमिलनाडु के तट के पास निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इससे जुड़ी एक द्रोणिका निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु के आसपास के तटीय क्षेत्रों से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उससे सटे पंजाब के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा, मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर एक द्रोणिका भी सक्रिय है, जिसका अक्ष लगभग 72° पूर्वी देशांतर के साथ 32° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है। थाईलैंड की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश और उससे सटे त्रिपुरा के ऊपर भी निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

End of Feed