कल का मौसम 19 February 2025: आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बर्फबारी-ओलावृष्टि करेगी पस्त; लौटेगा कोहरा-ठंड

Kal Ka Mausam, 19 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में 18 फरवरी की सुबह से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। राजस्थान-दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। आईएमडी ने 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाओं के साथ चमक गरज और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। उधर, राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में वेस्टर्न डिसटरबेंस के प्रभाव से बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। 18 से 20 फरवरी तक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तब्दीली आने के पूर्वानुमान पर मुहर लगती दिख रही है। मंगलवार की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में बादलों ने डेरा डाल लिया है। अब 2 दिन तक इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी के बाद मामूली गिरावट भी देखी जाएगी, जिससे सर्दी का एहसास होगा। इसके अलावा कहीं-कहीं बर्फबारी के साथ कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 फरवरी तक बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है। अनुमान है कि इस दौरान तापमान में कमी देखी जाएगी, जिससे कोल्ड डे का एहसास भी हो सकता है। हालांकि, उत्तराखंड को लेकर किसी स्ट्रॉंग मौसम का अलर्ट नहीं है। लेकिन, नॉर्थ ईस्ट में असम, सिक्किम और अरुणाचल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बने रहने से तेज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। फिलहाल, सुबह कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान बना हुआ है।

Kal Ka Mausam 19 February 2025.

19 फरवरी का मौसम

राजस्थान में कैसा है मौसम

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान जयपुर में 1.6 मिलीमीटर, वनस्थली में 1.0 मिमी. और चूरू में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भी कई जगह बूंदाबांदी हुई। आईएमडी ने राज्य में कई जगह बादल छाए रहने और कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर तथा जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

End of Feed