Kal Ka Mausam : IMD का बड़ा पूर्वानुमान, 6 राज्यों में आंधी-बारिश बिगाड़ेगी मिजाज! बर्फबारी से लौटेगी ठंड?

Kal Ka Mausam 14 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण भारत में एक लो प्रेशर एरिया के कारण तमिलनाडु और केरल में बारिश का पूर्वानुमान है। इधर, पहाड़ों पर एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे भागों पर बादलों की आवाजाही हो सकती है और कहीं-कहीं बूंदाबांदी एवं बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वहीं, दिल्ली से लेकर बिहार तक तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत मिलेगी।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : पहाड़ों पर एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से तेज सर्द हवाएं बहने से कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। अगले 2 दिन तक मौसम के करवट लेने की संभावना है, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी-बर्फबारी होने से मौसम बदल जाएगा। घाटी समेत कई जिलों में माइनस तापमान रिकॉर्ड किया जाएगा, जिससे अभी शीत दिवस (Cold Day) का अनुभव होगा। आईएमडी ने मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। उधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से केरल और तमिलनाडु के दक्षिण जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अगर, बात उत्तर भारत की करें तो 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी से दिन में गर्मी के संकेत मिलेंगे। हालांकि, सुबह-शाम सर्दी पड़ेगी।

Kal Mausam Alert.

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 5 दिनों से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, पहाड़ों पर एक्टिव हुए पश्चिमी के कारण बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन 16 फरवरी से हल्की बूंदाबांदी से राजधानी का मौसम बदल सकता है। फिलहाल, अगले 24 घंटे के दौरान सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हवाओं की गति अच्छी रहने के कारण एक्यूआई लेवल में सुधार होने की गुंजाइश है। इस वीकेंड तक हवा की क्वालिटी 200 के आसपास रह सकती है। इधर, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के साथ पॉल्यूशन का स्तर कम हो रहा है।

End of Feed