कल का मौसम : बादलों के तांडव से होगी आफत की बरसात! आंधी-तूफान वज्रपात से रहें सावधान; मौसम विभाग का आया अलर्ट

Kal Ka Mausam, 10 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज नर्म नजर आ रहा है। लेकिन पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 5 दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बादलों की आवाजाही के बीच गरज चमक, आंधी-तूफान के साथ हल्की, मध्यम और भारी बारिश का अनुमान है। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी।

कल का मौसम कैसा रहेगा 10 सितंबर 2025: देशभर के विभिन्न राज्यों में पिछले सप्ताह मानसून ने जमकर तबाही मचाई। जुलाई और अगस्त के महीने बाढ़, लैंडस्लाइड और आकाशीय बिजली की जद में रहे। उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और पहाड़ी इलाकों से लेकर दक्षिण भारत एवं पूर्वोत्तर में जमकर मौसमी गतिविधियां होने से त्राहिमाम मची रही। हालांकि, आने वाले सप्ताह तक मानसून की रफ्तार धीमी होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी रखा है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मौसमी और चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण 10, 11, 12 और 13 सितंबर को मौसम का मिजाज नर्म रहेगा। आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ बादलों के गरजने की आवाजें परेशान कर सकती हैं। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्मय तो कहीं भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा। लिहाजा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। बुधवार को पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम भयानक रूप ले सकता है। बादल फटने के साथ मूसलाधार बारिश, लैंडस्लाइड के साथ बाढ़ की संभावना प्रबल रहेगी। इस सप्ताह महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बारिश की गति कम होने का अनुमान है। कमोबेश ऐसी ही बारिश पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में दर्ज की जाएगी।

Kal Ka Mausam 10 September 2025.

कल का मौसम

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बादलों के छिपने और सूरज के निकलने से गर्मी और उमस परेशान कर रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने आने वाले सप्ताह में अच्छी खासी बारिश के संकेत दिए हैं। इस दौरान गरज चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना बन रही है, जिससे अगले सप्ताह से मौसम सुहावना हो सकता है। लेकिन तब तक गर्मी और उमस का सामना करना होगा। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां कम होने से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

End of Feed