कल का मौसम 08 March 2025: भीषण बारिश के साथ होगा वज्रपात, होली पर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज; आंधी-तूफान का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 08 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू होगा, जिसके प्रभाव से मैदानी इलाकों, बिहार में 8 से 10 फरवरी तक वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट है। स्काईमेट के मुताबिक, 9 मार्च से पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत कई इलाकों में होली के दिन मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में चल रहीं तेज हवाओं से मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि, अगले सप्ताह तक तेज गर्मी के दस्तक देने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, होली तक किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है, लेकिन होली के दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होली पर खलल डाल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के फिर से एक्टिव होने से बर्फबारी का दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। खासकर, घाटी क्षेत्र में दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने से कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर के असम में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। अगले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, सिक्किम, अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और असम में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इधर, गंगा के मैदानी क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार हल्की रहेगी।

kal ka mausam 08 March 2025.

8 मार्च का मौसम

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं का दौर जारी है। पहाड़ों से आ रहीं तेज हवाओं ने राज्य का तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस गिरा दिया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 9 मार्च से एक बार फिर वेस्टर्न डिसटरबेंस के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही का दौर शुरू होगा। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, जैसे जैसे हवाओं की गति धीमी होगी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मार्च में भीषण गर्मी के संकते मिल रहे हैं।

End of Feed