Holi Ka Mausam : होली पर अटैक करेगा आंधी-तूफान! झमाझम बारिश से फीके पड़ेंगे रंग-गुलाल; मौसम विभाग का आया अलर्ट

Kal Ka Mausam, Holi Ka Mausam 04 March 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर लगातार बना रहने से एक बार फिर से बारिश एवं बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 मार्च से कश्मीर के चोटियों पर बारिश और बर्फ गिरेगी, जिससे होली का मजा किरकिरा हो सकता है। हालांकि, उत्तर भारत का मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज हवाओं के बीच गर्मी महसूस की जाएगी। उधर, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट है।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण में गर्मी के बीच बारिश तो पहाड़ों पर ठंडी के बीच बारिश और बर्फबारी से मौसम बदला हुआ है। इसी बीच बुधवार को होली का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों की जिज्ञासा है रंग-गुलाल के पर्व पर मौसम का रंग कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उधर, दक्षिण भारत के एक दो राज्यों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आंधीनुमा हवाओं के साथ बादल बरस सकते हैं। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 4 से 8 मार्च तक एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश एवं बर्फबारी का अलर्ट है। वहीं, 8 मार्च को उत्तराखंड के कुछ हिस्से भीग सकते हैं। हालांकि, होली के मौके पर समूचा उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा और 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलेंगी। खासकर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होगा।

Holi Weather Mausam Alert.

होली का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में होली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ और होली के त्योहार पर भी कोई अड़चन नहीं आने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 मार्च को अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है। यानी अगर रंग और गुलाल में आप भीग गए तो सर्दी का एहसास नहीं होगा। फिलहाल, हवाओं की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे होने के कारण हवा की क्वालिटी बेहतर हो रही है, जिससे लोगों को पॉल्यूशन से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, आनंद विहार में एक्यूआई 290, बवाना में 230, अशोक विहार में 220, अलीपुर में एक्यूआई 185, आया नगर में एक्यूआई 160, चांदनी चौक का एक्यूआई 195 आसपास रहने का अनुमान है। नोएडा की बात करें तो यहां एक्यूआई 205, गाजियाबाद में लोनी का एक्यूआई 245 रहने का पूर्वानुमान है।

End of Feed