सड़क नहीं, पुल नहीं और एंबुलेंस भी बेबस...लेबर पेन से तड़पती रही महिला, ग्रामीणों ने इस तरह पार कराई नदी

झारखंड के खूंटी जिले के एक गांव से सामने आई घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को फिर उजागर कर दिया है। सड़क और पुल के अभाव में लेबर पेन से जूझ रही गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने कंधों पर उठाकर नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया।

Jharkhand Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को एक बार फिर उजागर कर दिया है। विकास और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच अड़की प्रखंड की तोड़ांग पंचायत के साव मारंगबेड़ा गांव में एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। गांव तक सड़क और नदी पर पुल नहीं होने के कारण एंबुलेंस वहां नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते लोगों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला को कंधों के सहारे नदी पार कराई और इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाया।

Jharkhand Khunti News

गर्भवती महिला को नदी पार कराते ग्रामीण

कंधों पर उठाकर नदी पार करवाई

जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया था। परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत स्वास्थ्य सहायता लेने का प्रयास किया, लेकिन गांव तक सड़क का अभाव और बीच में बहने वाली नदी सबसे बड़ी बाधा बन गई। एंबुलेंस निर्धारित स्थान से आगे नहीं जा सकी। ऐसे में समय की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना देर किए महिला को सहारा देकर अपने कंधों पर उठाया और नदी पार कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

End of Feed