Jhansi News: झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जहां बाजार में खरीदारी कर रही महिलाओं के बैग से नकदी और आभूषण चोरी करने वाली 'बुर्के वाली चोरनी' को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर धक्कामुक्की की। जानकारी के मुताबिक, उसकी झोली की तलाशी लेने पर चोरी की गई लगभग 40 हजार रुपये और गहने बरामद हुए।
झांसी में कैश और ज्वेलरी चुराते हुए महिला पकड़ी गई
बताया जा रहा है कि यह चोरनी पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है और बहुत चालाक मानी जाती है। यह कभी बुर्का, कभी सलवार-सूट पहनकर चोरी करती है और अपने बैग में अलग-अलग रंगों के दुपट्टे रखती है। महिला चोरी के करने के बाद बड़े ही बड़े फिल्मी अंदाज में अपने हुलिये बदल देती है, जिससे लोगों को उसे पहचानना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस बार उसकी चाल नाकाम हो गई और आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।
चोरी करने वाली महिलाओं का गैंग
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के बैग से चोरी करने वाली महिलाओं का एक गैंग सक्रिय है। पता चला है कि, इसी गैंग की सदस्य रुखसार ने कॉस्मेटिक दुकान पर खरीदारी कर रही एक महिला के बैग से 25 हजार रुपये, दूसरी दुकान में एक अन्य महिला से 15 हजार रुपये और तीसरी महिला के गहने चोरी कर लिए।
चोरी की घटनाओं के बाद मची अफरातफरी
बता दें कि, इन तीन चोरी की घटनाओं के बाद बाजार समेत पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तलाश की तो रुखसार को बाजार में ही पकड़ लिया। भीड़ ने उसे घेरकर पकड़ लिया और धक्कामुक्की की। तलाशी लेने पर उसके बैग से 40 हजार रुपये और आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि, रुखसार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, वह पहले भी जेल जा चुकी है। ऐसे में, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
