Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो बार फटे बादल, कई सड़कें प्रभावित

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दो दूरदराज के इलाकों—'गहन सरथल' और 'माछीपाल' में बादल फटने (Cloud Burst) की दो घटनाएं सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त (DC) पंकज कुमार से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में किसी के हताहत होने, घायल होने या संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दो अलग-अलग दूरदराज के इलाकों में बादल फटने (Cloud Burst) की घटनाएं घटी हैं। पहला बादल फटने का मामला किश्तवाड़ के 'गहन सरथल' इलाके में दर्ज किया गया है, जबकि दूसरी घटना 'माछीपाल' (Machipal) क्षेत्र में हुई है।

jammu kashmir (2)

किश्तवाड़ जिले के दो अलग-अलग दूरदराज के इलाकों में बादल फटे। istock

राहत की बात यह है कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, दोनों में से किसी भी स्थान से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या बड़ी तबाही की कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे द्राबशाला जीरो प्वाइंट, सुरु-सार्थल, गान और मच्छीपाल समेत 34 सड़कें प्रभावित हुईं।

End of Feed