Udaipur Leopard Attack: उदयपुर में तेंदुए का आतंक, एक और महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने गोली मारने के दिए आदेश

Udaipur Leopard Attack: उदयपुर में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। तेंदुए ने खेड़ा गांव में रहने वाली एक महिला पर अटैक किया। घटना में महिला की मौत हो गई। तेंदुए के बढ़ते हमलों को देखते हुए वन विभाग ने तेंदुए को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

Udaipur Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िये के बाद उदयपुर जिले में तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। बीते दिनों उदयपुर में कई लोगों पर तेंदुए ने अटैक किया। इसमें अभी तक 7 लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच जानवर ने गांव की एक महिला को अपना शिकार बनाया। अटैक में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Udaipur Leopard Attack

उदयपुर में तेंदुए का अटैक

गांव में दहशत का माहौल

अधिकारी ने बताया कि ये घटना गोगुंदा थाना इलाके केलवो का खेड़ा गांव में हुई जब कमला कंवर (55) अपने मवेशियों को चारा डाल रही थी तभी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुन परिवार के लोग बाहर आए तो उन्हें देख जानवर महिला को छोड़कर वहां से भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि हमला तेंदुए ने किया है। गले पर गंभीर चोट होने के कारण महिला की मौत हो गई है। वहीं वन विभाग के अधिकारी ने घटना की पुष्टि तो कि लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के लिए भी कहा। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से ये स्पष्ट हो जाएगा की हमला तेंदुए ने किया था या नहीं।

End of Feed