Rajasthan Assembly election: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गहलोत सरकार को घेरा, बोले-राजस्थान में महिलाओं का हुआ उत्पीड़न

जयपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "कांग्रेस के नेतृत्व में इस राज्य राजस्थान में महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। पिछले 5 सालों में 19 बार राज्य सरकार की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। ये घटनाएं युवाओं को दिशाहीन कर देती हैं। राजस्थान में किसानों की स्थिति सबसे खराब है।

जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं के लगातार दौरे हो रहे हैं। पिछले दिनों जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे हुए, वहीं तमाम केंद्रीय मंत्री भी राज्य में चुनावी बिसात बिछाने में जुटे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने भी राजस्थान के मुख्यमंत्री को घेरने का काम किया था तो रविवार को जयपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा- "कांग्रेस के नेतृत्व में इस राज्य में महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। पिछले 5 सालों में 19 बार राज्य सरकार की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। ये घटनाएं युवाओं को दिशाहीन कर देती हैं। राजस्थान में किसानों की स्थिति सबसे खराब है।

union minister dharmendra pradhan

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों राजनीतिक दल राज्य की हर एक सीट नजर रखे हुए हैं। प्रदेश में सत्ता पलटने में 200 में से 119 सीटों की जरूरत है। 119 सीटों के मतदाता तय करते हैं कि सत्ता में कौन काबिज होगा। इतिहास है कि ये 119 सीटें ऐसी हैं, जहां वोटर्स हर बार पार्टी या विधायक को बदल देते हैं। इन सीटों पर वोटर्स अपने क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों, विधायक का चेहरा और जाति के साथ उसकी विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता के आधार पर वोट करते आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 11 चुनावों में सभी 200 विधानसभा सीटों की जीत-हार का आंकड़ा देखें तो किसी पार्टी को जहां लगातार 6 से 3 बार जीत मिली या लगातार दो बार जीतने का मतलब भी यह है कि वह सीट पार्टी की स्थाई गढ़ बन रही है।

End of Feed