Rajasthan Weather Today: राजस्थान में जारी बारिश का दौर, सुबह-शाम ठंड का अहसास; जानें कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभावना में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इस बीच तापमान गिरने से प्रदेश में सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। आईएमडी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की विदाई लंबे समय पहले हो गई थी। लेकिन आज भी बरसात का दौर जारी है। राजस्थान के कई जिलों में आज भी बारिश हो रही है, जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। इसके अलावा अन्य जिलों में पूर्वी हवाओं के चलने से सुबह-शाम के मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। तापमान में गिरावट के साथ यहां ठंड दस्तक दे रही है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल, किन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट -

Rajasthan Weather

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के इन जिलों में बारिश की संभावना

उदयपुर, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और बांसवाड़ा में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। आने वाले दिनों में भी कुछ जिलों में ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।

End of Feed