Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 online Registration, Indira Gandhi Smartphone Scheme: राजस्थान में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे राज्य की गहलोत सरकार लोक लुभावन स्कीम से लोगों को आकर्षि कर रही है। ऐसी ही एक लोक लुभावन स्कीम है राजस्थान सरकार इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना। इस योजना के तहत चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। प्रदेश की कुल 1 करोड़ 40 हजार महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे, लेकिन पहले फेज में सिर्फ 40 हजार महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन मिलेंगे। जानें इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना की पात्रता, राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी।
Rajasthan Indira Gandhi Smart Phone Yojana Registration
Rajasthan Indira Gandhi Smart Phone Yojana Registration
राजस्थान फ्री मोबाइल 10 अगस्त 2023 से मिलना शुरू हो गए हैं। पात्र महिलाओं को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिला प्रशासन की ओर से हर ब्लॉक में अयोजित शिविर में आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, पेन कार्ड और उनमें दर्ज मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण कराना होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को आई कार्ड साथ में लाना होगा।
Rajasthan Indira Gandhi Smart Phone Yojana Documents
- आधार कार्ड
- जनाधार कार्ड
- पेन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- छात्रों के कॉलेज का आईडी कार्ड
Rajasthan Indira Gandhi Smart Phone Yojana Eligibility
इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना (Indira Gandhi Smart Phone Scheme) के पहले चरण में चयनित चिरंजीवी परिवारों की एकल नारी / विधवा महिलाओं, सरकारी विद्यालयों की कक्षा 9-12 में अध्ययनरत छात्राओं, सरकारी आईटीआई और पॉलिटेक्निक के साथ-साथ संस्कृत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं मनरेगा में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।
