बाड़मेर-जैसलमेर में फिर पटरी पर जिंदगी, प्रशासन ने हटाई पाबंदियां; गली-बाजारों में लौटी रौनक

बाड़मेर और जैसलमेर के जिला प्रशासन ने सभी सार्वजनिक गतिविधियों से प्रतिबंध हटा लिया है। जिसके बाद फिर से जनजीवन सामान्य रूप से शुरू हो गया है। साथ ही मार्केट और दुकानें भी पहले की ही तरह अपने समय पर खुलेंगे। शनिवार रात को राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट रहा और कई सरहदी इलाकों में ड्रोन की गतिविधियां देखी गईं।

बाड़मेर और जैसलमेर की सड़कों पर फिर से रौनक लौट आई है। जिला प्रशासन ने रविवार को सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर लगी पाबंदी हटा दी है। जिसके बाद बाड़मेर और जैसलमेर में जनजीवन फिर से सामान्य होता नजर आया है। अधिकारियों के अनुसार अब दुकानें और बाजार अपने नियमित समय पर खुलेंगे। साथ ही लोगों की सार्वजनिक आवाजाही भी पहले की तरह सामान्य रहेगी।

jaisalmer

सांकेतिक फोटो

सरहदी इलाकों में रहा अनिश्चितता का माहौल

शनिवार रात को पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रातभर अनिश्चितता का माहौल रहा। हालांकि रविवार को अधिकांश शहरों व कस्बों में हालात सामान्य दिनों की तरह रहे। शनिवार रात को राज्य के सीमावर्ती इलाकों में ‘ब्लैकआउट’ रहा और जैसलमेर, बाड़मेर सहित कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की गतिविधियां देखी गईं और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

End of Feed