नकली और मिलावटी सामान बनाने वाले पैसा कमाने के लिए आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिस घी को आप बड़े ब्रांड के नाम पर शुद्ध घी समझकर खाते हैं अगर वही नकली निकले तो फिर किस पर विश्वास किया जाए। लेकिन नक्कान और मिलावट खोरों को न तो नैतिकता से कोई लेना-देना है और न ही आपकी सेहत से। आपकी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने वाला ऐसा ही 1000 किलो नकली घी आज यानी बुधवार 16 अक्टूबर को जयपुर में पकड़ा गया है।
जयपुर में 1000 किलो नकली घी बरामद
दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में मिलावट घोर और नकली सामान बनाने वाले सक्रिय हो गए हैं। राजस्थान के जयपुर जिले में सांगनेर के मुहाना में यह 1000 किलो नकली घी पकड़ा गया है। यह नकली घी राजस्थान के मशहूर ब्रांड सरस और कृष्णा ब्रांड का है। जी हां, इन मशहूर ब्रांड के डिब्बों में नकली घी भरकर आपके किचन तक पहुंचाया जा रहा है।
मुहाना के केश्यावाला में नकली घी के बारे में पता चलने पर मुहाना थाना पुलिस ने छापेमारी की यह कार्रवाई की। पुलिस ने गोदाम से बड़ी मात्रा में इन दोनों ब्रांड के कार्टन और डिब्बे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दी है। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई।
पहले भी पकड़ा गया नकली घी
इससे पहले अगस्त में भी जयपुर में नकली घी की बड़ी खेपDपकड़ी गई है। उस समय भी सरस और लोटस ब्रांड का नकली घी जब्त किया गया था। जयपुर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने 27 अगस्त को दिल्ली बाईपास के पास छापा मारकर हजार किलो नकली घी जब्त किया था। यहां के जयसिंहपुरा खोर के एक मकान में यह नकली घी बनाया जा रहा है।पुलिस को यहां अफजल विहार कॉलोनी में मोहम्मद अनीस नाम के व्यक्ति के घर में यह नकली घी बनाया जा रहा था। यहां अनीस भट्टियां लगाकर वनस्पति तेल में घी का एसेंस मिलाकर नकली देसी घी बनाते हुए पकड़ा गया था। उसके पास से यहां के सरकारी ब्रांड सरस और लोटस ब्रांड के डिब्बों में पैक घी मिला था।
