Rajasthan News: हिरण का मांस पकाने जा रहे दो आरोपियों को पुलिश ने धर दबोचा, वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 05:36 PM IST

हिरण का गोश्त पकाने की तैयारी कर रहे दो शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को जैसे ही मुखबिर ने यह सूचना दी। पुलिस ने शिकारियों के ठिकाने पर जा दोनों को धर दबोचा।

Jaisalmer Forest News: राजस्थान के जैसलमेर से वन्य जीव अधिनियम का मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने हिरण का शिकार करने वाले दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकारियों के शिकंजे से हिरण का एक जिंदा बच्चा भी बरामद किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकारी को जैसलमेर के संतु राम की ढाणी से पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने शिकारी के घर से हिरण के बच्चे के साथ हिरण का मांस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दे दिया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Rajasthan News: हिरण का मांस पकाने जा रहे दो आरोपियों को पुलिश ने धर दबोचा, वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मांस के साथ हिरण का बच्चा भी मिला

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिन दो शिकारियों को पकड़ा है उनमें से एक का नाम ठाकराराम भील है। वहीं, दूसरे का नाम रमेश है। कोतवाली थाना पुलिस ने जब आरोपियों के घर सहित अन्य जगह की तलाशी ली तो पुलिस को दो साल का एक जिंदा हिरण का बच्चा मिला साथ ही हिरण के मांस भी मिले।

End of Feed