Janmashtami 2023 ISKCON Vrindavan Live Darshan: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, सज गए मंदिर, देखिए वृंदावन से LIVE प्रसारण

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2023, 02:02 PM IST

Krishna Janmashtami 2023 ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti Today, ISKCON Vrindavan Mandir Live Darshan:हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार अष्टमी तिथि होने के कारण दो दिन जन्माष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। आज मथुरा, वृंदावन, इस्कॉन मंदिर सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कान्हा के जन्म के साक्षी बनने के लिए विशेषकर मथुरा में लाखों भक्त पहुंच गए हैं।

Krishna Janmashtami 2022 ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti: देश-दुनिया में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन कई मंदिरों में भव्य आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी देश भर के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का भव्य आयोजन होने वाला है। इस दिन भक्त लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्य प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। खास तौर पर वृंदावन में जन्माष्टमी का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम (File photo )

रात को 10:00 बजे महा अभिषेक प्रारंभ होगा। महा अभिषेक के बाद रात को 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण को 1009 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद रात को 12:30 बजे महाआरती होगा और 1:00 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस दिन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।

End of Feed