Jhunjhunu Martyred in Pakistani Attack: पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान सुरेंद्र मोगा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ झुंझुनूं पहुंचा। उनके वीरगति को प्राप्त होने पर 11 साल की बेटी वर्तिका ने कहा कि उसे अपने पिता पर गर्व है और बड़ी होकर वह पिता की तरह फौजी बनेगी।
शहीद जवान सुरेंद्र मोगा
शहीद सुरेंद्र मोगा के दो बच्चे हैं। वर्तिका उनकी बड़ी बेटी है। वर्तिका ने बताया कि पहली रात को 9 बजे अपने पिता से उसने बातचीत की थी। तब उसने कहा था कि पापा ड्रोन घूम रहे है लेकिन मैं सैफ हुं। अपने पिता की शहादत पर वर्तिका ने कहा कि मुझे मेरे पापा पर प्राउड है वे दुश्मनों का खात्मा करते हुए शहीद हुए। वर्तिका ने आगे कहा मैं भी बड़ी होकर फौजी बनूंगी और पापा की मौत का बदला लूंगी।
ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से मौत
शहीद जवान सुरेंद्र मोगा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले मे एक वायुसेना स्टेशन पर ड्यूटी पर थे। शनिवार को पाकिस्तानी ड्रोन के हमले में उनकी मौत हो गई। भारतीय वायु सेना ने ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। लेकिन इसके मलबे की चपेट में आने से जवान सुरेंद्र मोगा घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
