जयपुर में तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ने से हंगामा, गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Jaipiur Tejaji Temple Idol Vandalized: जयपुर के सांगानेर इलाके में तेजाजी मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने जयपुर-टोंक रोड को जाम कर दिया। बाजार को बंद करवा दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को तैयान किया गया।

Protest in Jaipur: राजस्थान के जयपुर में टोंक रोड पर स्थित तेजाजी मंदिर में मूर्ति को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त किये जाने से नाराज भक्तों और स्थानीय लोगों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक टोंक रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और रास्ता खुलवाया।

मंदिर के चूबतरे पर क्षतिग्रस्त मिली मूर्ति

पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर स्थित तेजाजी मंदिर के चबूतरे पर भगवान की मूर्ति शनिवार को क्षतिग्रस्त मिली, जिसके बाद स्थानीय लोग एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) व बजरंग दल के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने भी घटना की निंदा की और कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया हालांकि, गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

End of Feed