तेजाब फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस का हुआ रिसाव, फैक्ट्री मालिक की मौत, 60 लोग अस्पताल में भर्ती

कल यानी सोमवार की रात ब्यावर में एक तेजाब फैक्ट्री के गोदाम से गैस लीक के चलते कंपनी के मालिक की मौत हो गई। लगभग 60 लोगों को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस की चपेट में कई पालतू और आवारा जानवर भी आ गए, जिनकी मौत हो गई है।

कल यानी सोमवार रात 10 बजे के आसपास राजस्थान के ब्यावर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। कारण था एक तेजाब की फैक्ट्री से हो रहा गैस का रिसाव। जिसकी चपेट में कंपनी के मालिक भी आ गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे लगभग 60 लोग प्रभावित हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। गैस के असर से कई पालतू जानवरों और आवारा कुत्तों की भी मौत हुई है।

gas leak in ajmer

गैस रिसाव से फैक्ट्री मालिक की मौत

क्या है मामला

सोमवार रात लगभग 10 बजे ब्यावर थाने के बाड़िया क्षेत्र की सुनील ट्रेडिंग कंपनी में एक तेजाब के टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। इस हादसे में कंपनी के मालिक सुनील सिंघल की तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें अजमेर ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

End of Feed