Kota: फर्टिलाइजर्स केमिकल कंपनी में गैस लीकेज से मचा हड़कंप, चपेट में आने से 13 स्कूली बच्चे बेहोश

Gas leak in Kota: कोटा स्थित फर्टिलाइजर्स केमिकल कंपनी में शनिवार को गैस लीकेज की घटना सामने आई है। जिसमें 13 बच्चे गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Gas leak in Chambal Fertilizers Chemical Factory: कोटा में शनिवार को चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमिटेड में अचानक गैस रिसाव होने लगा। कंपनी के पास ही स्थित स्कूल के 13 बच्चे गैस की चपेट में आने से अचेत हो गए। इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इन बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। फिलहाल गैस का रिसाव कैसे हुआ, इस संबंध में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Meta AI

Meta AI

बड़ों पर नहीं हुआ गैस का असर

जानकारी के अनुसार कोटा में सिमलिया थाना क्षेत्र के कोटा-बारां हाईवे पर गढ़ेपान में चंबल फर्टिलाइजर्स केमिकल लिमेटेड से अचानक गैस लीक होने लगी। गैस रिसाव का बड़ों पर असर देखने को नहीं मिला। लेकिन प्लांट के पास स्थित सरकारी स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे गैस रिसाव के कारण बेहोश हो गए।

End of Feed