Udaipur Accident: उदयपुर में रॉन्ग साइड से आ रही कार को डंपर ने मारी टक्कर, मौके पर पांच युवकों की मौत

Udaipur Accident: राजस्थान के उदयपुर में रॉन्ग साइड से आ रही एक कार को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही इसकी जांच शुरू कर दी गई।

Udaipur Accident: राजस्थान के उदयपुर में डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों में हेड कॉन्स्टेबल का बेटा भी था। जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार देर रात का है और यह सुखेर थाना क्षेत्र के अंबेरी में हुआ। दुर्घटना के बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

udaipur accident

घटनास्थल की तस्वीर।

हादसे में पांच युवकों की मौत

थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि यूकार में देलवाड़ा राजसमंद निवासी हिम्मत खटीक (32), बेदला निवासी पंकज नगारची (24), खारोल कॉलोनी निवासी गोपाल नगारची (27), सीसारमा निवासी गौरव जीनगर (23) और एक अन्य सवार थे। ये अंबेरी से रॉन्ग साइड में देबारी की तरफ जा रहे थे। तभी स्कोडा शोरूम से आगे अचानक सामने से डंपर आ गया। ढलान होने की वजह से डंपर रफ्तार में था। डंपर के ड्राइवर ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे जगह नहीं मिल पाई। उसकी कार से टक्कर हो गई।

End of Feed