Dausa News: राजस्थान के दौसा में बुधवार को एक बच्ची बोरवेल में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बच्ची को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। मामला दौसा के बांदीकुई के जोधपुरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि ढाई साल की मासूम नीरू बोरवेल के पास खेल रही थी। उसी दौरान खेलते हुए वह खेलते वहां खुले बोरवेल में गिर गई। बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बच्ची के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। वहीं आपास के लोग भी वहां जमा हो गए। जिला प्रशासन और बांदीकुई नगर पालिका को इसकी जानकारी दी गई।
18 घंटे बाद बोरवेल से निकाली गई मासूम
600 फीट गहरे बोरवेल में फंसी बच्ची
अधिकारियों ने बच्ची को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एडिशनल एसपी लोकेश सोनवाल ने कहा कि बोरवेल की गहराई लगभग 600 फीट है। बच्ची बोरवेल में 20 से 25 फीट के आसपास फंसी हुई है। पता चला है कि बच्ची जीवित है। जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम उसे रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।
इस साल और भी मामले आए सामने
पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। साल ही ऐसी ही एक घटना 2024 में हुई, जहां 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बच्चे की बोरवेल में गिरने के बाद मौत हो गई थी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मिलकर 40 घंटे के अभियान के बाद उसके शव को बोरवेल से बाहर निकाला था।
लापरवाही से होते हैं ऐसे मामले
बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। लापरवाही के कारण या अनजाने में या किसी अन्य कारणों से बच्चे ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं।
