एक साल बाद मिला जयपुर से किडनैप हुआ बच्चा, अपहरणकर्ता से अलग होते बिलख उठा मासूम; देखें वीडियो

Jaipur News: जयपुर से 14 महीने पहले किडनैप हुआ बच्चा मथुरा से मिला। बच्चे को माता-पिता को सौंपने के दौरान जब किडनैपर की गोद से लिया जाने लगा तो वह जोर-जोर से रोने लगा और उसके पास जाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान किडनैपर भी भावुक नजर आया। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर से 14 महीने पहले 11 महीने के एक मासूम बच्चे को किडनैप किया गया था। लंबे समय से बच्चे की तलाश कर रही पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गई। पुलिस ने बच्चे को किडनैप करने वाला यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल को मथुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। उस दौरान बच्चे को किडनैपर से अलग होते हुए रोते-बिलखते देखा गया। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Jaipur News
एक साल बाद मिला जयपुर से किडनैप हुआ बच्चा

पुलिस द्वारा बच्चे को जब आरोपी से लिया जा रहा था, तब वह उसे छोड़ने को वह राजी नहीं था। बच्चा किडनैपर से अलग होते ही बिलख-बिलख कर रोने लगा। पुलिस ने जबरदस्ती बच्चे को किडनैपर से अलग किया और माता-पिता के हवाले किया। इस दौरान किडनैपर भी भावुक नजर आया, उसकी आंखें भी बच्चे से अलग होते हुए नम हो गई। बता दें कि 14 महीने के दौरान किडनैपर ने बच्चे को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाई। बल्कि इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इस समय के दौरान उसने बच्चे का अच्छे से ख्याल रखा है, जिस कारण वह उसे छोड़ना नहीं चाहता।

End of Feed