Aradhana Mishra Congress: कांग्रेस पर्यवेक्षक ने एक बयान दिया था जिसको लेकर राजस्थान में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा के बयान के विरोध में जयपुर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से पीसीसी की ओर कूच किया था। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ता पुलिस से ही उलझ गए। इसके लिए उन्होंने काफी कोशिश भी की। लेकिन पुलिस ने उन्हें चौमूं हाउस सर्किल पर ही रोक दिया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला चौमूं हाउस सर्किल पर ही जला दिया। साथ ही भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
Aradhana Mishra Statement: क्या था पूरा मामला
सोमवार को विधानसभा चुनाव में टिकट दावेदारों और कांग्रेस नेताओ की वन-टू-वन बैठक हुई थी। जहां कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पहुंचे कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए थे। हालांकि वहां किसी ने भारत माता की जय के नारे लगा दिए तो उसे कांग्रेस पर्यवेक्षक ने अनुशासनहीनता बता दिया। उन्होंने कहा यहां सिर्फ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगेंगे। जिसको लेकर बीजेपी युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां तक कि मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए।
हाईकोर्ट से नहीं मिली अनुमति
लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच में तीखी कहासुनी भी हो जाती है। बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार शाम को स्टेच्यू सर्किल पर प्रदर्शन की घोषणा की थी। लेकिन हाईकोर्ट की रोक के कारण यहां धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलती है। लेकिन आज सुबह फिर से स्टेच्यू सर्किल पर ही प्रदर्शन की बात कही गई थी, लेकिन बाद में फिर जगह बदल दी गई।
बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि 'जब कांग्रेस की बैठक में भारत माता की जय के नारे लगाए जाते हैं तो कांग्रेस की पर्यवेक्षक अपने कार्यकर्ताओं को कहती है कि भारत माता की जय के नारे नहीं लगाए, कांग्रेस पार्टी के नारे लगाएं'। आगे उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता और इनके नेताओं की मानसिकता कभी भारत के पक्ष में कभी नहीं है।
