Bharatpur: आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 08:07 AM IST

Road Accident On Agra Jaipur National Highway: राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ये दुर्घटना आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर हुई। जहां एक ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में 57 लोग सवार थे। आपको बताते हैं कि ये हादसा कैसे हुआ।

Bharatpur Road Accident News: राजस्थान में एक बार फिर भीषण सड़क हादसे ने कई जिंदगी छीन ली। आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, जानकारी के मुताबिक एक ट्रलर ने बस को टक्कर मार दी।

Agra Jaipur

मथुरा वृंदावन में करने जा रहे थे दर्शन सभी यात्री

भरतपुर में हुए इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है। बता दें, जिस वक्त ये दुर्घटना हुई, तब बस में 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार सभी यात्री गुजरात के भावनगर से मथुरा-वृंदावन दर्शन करने जा रहे थे।

End of Feed