Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 31 अगस्त 2023 LIVE : राजस्थान में शिक्षा विभाग शिक्षा को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे हैं। राजस्थान के बालोतरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक ओर राजस्थान में चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है वहीं राजस्थान पुलिस भी गैंगस्टर और बादमाशों के खिलाफ खास प्लान तैयार कर रही है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- रक्षाबंधन के इस त्यौहार को मुस्लिम बहनों ने भी हिन्दू भाईयों के साथ मिलकर मनाया। दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर मुस्लिम बहनों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को राखी बांधी। वहीं, भारतीय जानता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर ने राजस्थान की करोड़ों महिलाओं की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षासूत्र बांधा।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 'आज ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं। वही जजमेंट आता है। ज्यूडिशियरी के अंदर यह क्या हो रहा है? देशवासियों को सोचना चाहिए'।
- राजस्थान के बालोतरा के गिड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें बालोतरा में बहन को भगाकर ले जाने और उसके साथ शादी करने से नाराज भाई ने जीजा की बहन का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद उससे जबरन शादी रचाकर सामुहिक दुष्कर्म किया।
- कोटा से लगतार सुसाइड का केस आता रहा है। आपको बता दें कोटा में 8 महीने में 24 स्टूडेंट्स खुदकुशी कर चुके हैं। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने एक तरीका निकाला है। प्रशासन ने फिर से वही तरीका आजमाया है जिसके लिए कोटा जाना जाता है। प्रशासन ने इसके लिए भी प्रश्न पत्र निकालें है जिसके जवाब से पता चलेगा कि स्टूडेंट्स डिप्रेशन, एंग्जाइटी और स्ट्रेस के शिकार तो नहीं है।
- सीएम अशोक गहलोत द्वारा न्यायपालिका व वकीलों को लेकर दिए बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का न्यायपालिका पर इस तरह का बयान यह दर्शाता है कि संविधान और देश की न्याय व्यवस्था में इनका कोई विश्वास नहीं है।
- राजस्थान में शिक्षा विभाग शिक्षा को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे हैं। बता दें राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत जरूरतमंद बच्चों को एडमिशन नहीं देने पर शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द करने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार हंस ने 24 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग के निदेशक कानाराम को भेजा है।
- एक ओर राजस्थान में चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है वहीं राजस्थान पुलिस भी गैंगस्टर और बादमाशों के खिलाफ खास प्लान तैयार कर रही है। जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने साफ कहा है कि बदमाश इन सब के लिए तैयार रहें। पुलिस उनके पीछे लगी है।
- घड़साना में 20 अगस्त की रात कोर्ट के सामने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को घड़साना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिलने वाली है। जयपुर मौसम केंद्र ने एक बार फिर से बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक और जयपुर जिले में बारिश होने की संभावना जताई हैं।
