राजस्थान की बड़ी खबरें, 29 अगस्त 2023: मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा की नई रणनीति, मोदी डर की वजह से जाते हैं गुरुद्वारा-मलिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2023, 11:45 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 29 अगस्त 2023: राजस्थान में सियासी माहौल में तना-तनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में कैलाश मेघवाल ने अपनी ही पार्टी के नेता अर्जुनराम मेघवाल को भ्रष्ट बता दिया। वहीं, राजस्थान में एक नया स्टेडियम बनने जा रहा है।

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज़ लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 29 अगस्त 2023 LIVE : राजस्थान में चुनाव जीतने के लिए हर पार्टी अपने-अपने ढंग से चुनावी रणनीति की तैयारी में जुटी है। वहीं, भाजपा परिवर्तन यात्रा का भी रोडमैप तैयार हो चुका है। सत्यपाल मलिक सीकर के सूतोद गांव में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। वहीं, झोटवाड़ा के कंवर के बास में नए स्टेडियम के लिए अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें।

Rajasthan Ki Taaja Khabar

  • छात्रों की बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं पर सोमवार को एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया कि कोटा में छात्रों के बढ़ते आत्महत्या के मामलों पर लगाम लगाने के लिए सप्ताह में एक दिन ‘आधे दिन पढ़ाई, आधे दिन मस्ती’, आत्महत्या की प्रवृत्ति वाले छात्रों की पहचान करना और मनोवैज्ञानिक परामर्श देना जैसे कदम उठाए जाएंगे।

End of Feed