Jamui News: अवैध बालू से भरे ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, दारोगा की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2023, 11:11 AM IST

बिहार के जमुई जिले के गरही में बालू से भरे एक ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गरही थाने के थानाध्यक्ष की मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड का जवान घायल गया।

जमुई: गरही थाना क्षेत्र के महुलिया टांड़ गांव के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार गरही थाने के थानाध्यक्ष और एक जवान को कुचल दिया, जिससे दारोगा की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में एक होमगार्ड का जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज शहर की निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। मृतक दारोगा प्रभात रंजन सिवान जिले के रहने वाले थे।

truck hits Inspector in Jamui

बिहार में एक्सीडेंट में दारोगा की मौत

बालू तस्करों पर कार्रवाई के लिए गए थे दारोगा

बताया जाता है कि प्रभात रंजन जमुई जिले के गरही थाने में अप्पर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि मोहली टांड़ नदी से अवैध बालू तस्करों की ओर बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना के बाद होमगार्ड जवान राजेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर छापेमारी के लिए निकल गए।

ट्रैक्टर चालक ने कुचला

जैसे ही उसकी बाइक महोलियाटांड़ के समीप पहुंची तो उनकी नजर अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर पर पड़ी, जिसे अप्पर थानाध्यक्ष ने रोकने की कोशिश तो ट्रैक्टर सवार ने उनकी तरफ गाड़ी घमुमाकर कुचल दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच कर रहे चिकित्सक डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने अप्पर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल होमगार्ड जवान राजेश कुमार की हालत गंभीर बताई है।

End of Feed